फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   माजरी में युवक पर गोली चलाने का आरोपी गिरफ्तार

माजरी में युवक पर गोली चलाने का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 24 May 2018 01:52 AM IST
Updated Thu, 24 May 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
माजरी में युवक पर गोली चलाने का आरोपी गिरफ्तार
माजरी में युवक पर गोली चलाने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

बादली।
थाना सदर क्षेत्र के अंतर्गत बादली चौकी पुलिस ने आपसी विवाद की रंजिश में जान से मारने की नीयत से गोली चलाने के मामले के आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसे बहादुरगढ़ न्यायालय में पेश किया गया। जहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत भेज दिया गया। बादली पुलिस चौकी प्रभारी उप निरीक्षक श्रीभगवान ने बताया कि इसी वर्ष 9 अप्रैल को गांव माजरी में गोली चली थी।

उन्होंने बताया कि माजरी निवासी कपिल ने उन्हें शिकायत दी थी कि वह किसी कार्य से गांव आसौदा गया था। जहां उसकी मुलाकात गुलाब से हुई थी। 9 अप्रैल को गुलाब ने फोन करके बताया कि वह उससे मिलने उसके गांव माजरी आया हुआ है। जब वह मिलने के लिए उसके पास गया तो वह अपने साथी कमल के साथ मोटरसाइकिल लेकर खड़ा था। वहां जाने पर अचानक गुलाब ने पिस्तौल निकाल कर उसके ऊपर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। गोली लगने से वह घायल हो गया था। इसके बाद वे बाइक लेकर भाग गए। जानलेवा हमले के उपरोक्त मामले के आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। किसी अन्य मामले में सोनीपत जेल में बंद आरोपी कमल उर्फ कमलजीत निवासी गांव आसौदा से पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ में उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक को उसके गांव से बरामद किया गया। हमले के मामले में एक आरोपी गुलाब निवासी गांव आसोदा टोडरान को पुलिस ने काबू किया।
विज्ञापन

---------------
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed