फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   लड़की के घर शगुन देने गए तो चोरों ने घर में लगाई सेंध

लड़की के घर शगुन देने गए तो चोरों ने घर में लगाई सेंध

Tue, 27 Feb 2018 02:16 AM IST
Updated Tue, 27 Feb 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
लड़की के घर शगुन देने गए तो चोरों ने घर में लगाई सेंध
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बादली (झज्जर)।
दरियापुर गांव का एक परिवार लड़की के घर पर होली का शगुन देने गया था, इसका फायदा उठाकर चोर मकान के ताले तोड़कर हजारों की नकदी चोरी कर ले गए। मकान मालिक की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार रोहताश पुत्र कन्हैया और उसकी पत्नी 23 फरवरी को अपनी लड़की को होली का शगुन देने के लिए गए थे। 24 फरवरी की शाम पड़ोसियों ने रोहताश के मकान का ताला टूटा हुआ देखा तो रोहताश को फोन पर सूचना दी। इसके बाद रोहताश ने घर आकर देखा तो ताले टूटे हुए थे और कमरों में सामान भी बिखरा पड़ा था। पीड़ित के अनुसार चोर अलमारी में रखे 70 हजार रुपये और कीमती सामान चोरी कर ले गए। पुलिस चौकी इंचार्ज श्रीभगवान के अनुसार मकान मालिक रोहताश की शिकायत पर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed