{"_id":"5a19d45a4f1c1b59678be263","slug":"31511642202-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"1.42 लाख की नकदी व सोने-चांदी के जेवरात ले उड़े चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
1.42 लाख की नकदी व सोने-चांदी के जेवरात ले उड़े चोर
Updated Sun, 26 Nov 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर से 1.42 लाख की नकदी और गहने चोरी
चरखी दादरी।
जिले के गांव चिड़िया स्थित एक मकान में घुसकर चोरों ने शुक्रवार रात 1.42 लाख की नकदी और लाखों के जेवर चोरी कर लिए। पुलिस ने पीड़ित मकान मालिक की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इससे पहले भी चोर गिरोह चार गांवों में चोरियों की वारदात को अंजाम दे चुका हैं। इन करीब आठ चोरियों में दो बड़ी लाखों की चोरियां भी शामिल हैं।
जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में चोर गिरोह पिछले पखवारे से सक्रिय बना हुआ है। गांव फतेहगढ़, छपार व डोहकी के बाद शुक्रवार रात चोरों ने दादरी-कनीना सड़क मार्ग पर गांव चिड़िया में धर्मेंद्र सिंह के मकान से चोर 1.42 लाख की नकदी व लाखों के सोने-चांदी के जेवरात उड़ा ले गए। घटना के समय परिजन घर में सो रहे थे। इसी बीच चोरों ने कमरों के ताले तोड़ अलमारी में रखी यह नकदी व जेवरात चोरी किए। सुबह जब परिजन उठे तो घर का सारा सामान इधर-उधर बिखरा मिला। सामान आदि की जांच करने पर 1.42 लाख की नकदी व जेवरात गायब मिले। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस एएसआई अजीत सिंह मौके पर पहुंचे तथा घटना का जायजा लिया। पुलिस ने मकान मालिक धर्मेंद्र सिंह के बयान दर्ज किए। एएसआई अजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने मकान मालिक की शिकायत पर चोरी का केस दर्ज कर लिया है। चोरों की खोजबीन की जा रही है।
वर्जन::
सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस गांव चिड़िया में मौके पर पहुंची थी। हमने मौके से कुछ सबूत भी जुटाकर इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस माल की बरामदगी कर लेगी।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर रघवीर सिंह, सदर थाना प्रभारी