{"_id":"5c929ddfbdec22145f539147","slug":"21553112543-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार चेक करने गए दो पुलिस कर्मियों पर रॉड व स्टेपनी से हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार चेक करने गए दो पुलिस कर्मियों पर रॉड व स्टेपनी से हमला
रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 Mar 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बहादुरगढ़। आमजन को सुरक्षा प्रदान करनेे के लिए पुलिस दिन-रात तत्पर रहती है लेकिन कभी-कभी पुलिस खुद भी असहाय हो जाती है। ऐसा ही एक वाकया बहादुरगढ़ में हुआ। यहां एक गुप्त सूचना पर गाड़ी की तलाशी लेने गए दो पुलिस कर्मियों पर तीन युवकों ने रॉड से हमला कर दिया। साथ ही दोनों पर गाड़ी चढ़ाने का भी प्रयास किया गया। पुलिस पर हमला करने वाले युवकों की अभी पहचान नहीं हो सकी है। सेक्टर छह थाना पुलिस ने केस दर्ज कर युवकों की तलाश शुरू कर दी है। घटना सोमवार रात की है। दरअसल, सेक्टर छह थाने में तैनात एचसी कृष्ण व सिपाही संदीप रात को सेक्टर छह की पुलिया नंबर-3 पर तैनात थे। इस दौरान इन्हें सूचना मिली कि रोहतक-दिल्ली रोड पर बराही मोड़ के पास एक कार खड़ी है। कार में सवार तीन युवक किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। इस सूचना पर दोनों वहां गए। एचसी कृष्ण ने कार चालक से पूछताछ की तो तीनों युवक गाड़ी से बाहर उतर गए। युवकों के हाथ में रॉड थे। इनमें से एक युवक ने कहा कि तू होता कौन है हमारी कार को चेक करने वाला। इसी दौरान एक युवक ने पीछे से कृष्ण के सिर पर प्रहार किया। फिर संदीप पर भी वार किए। इस दौरान नजदीक स्थित एक ढाबे पर मौजूद लोग शोर सुनकर वहां पहुंचे तो तीनों युवक गाड़ी में बैठ गए। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों पर कार चढ़ाने का भी प्रयास किया, गनीमत रही कि दोनों बच गए। इसके बाद कार सवार सांपला की तरफ फरार हो गए। लोगों ने घायल पुलिसकर्मियों को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं इस मामले में घायल पुलिस कर्मियों की शिकायत पर कार सवार युवकों के खिलाफ सेक्टर छह थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। सेक्टर छह थाने के प्रभारी मनोज कुमार ने कहा कि केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।