फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   गैंगवार का भय बताकर सेठी ने करवाई जेल ट्रांसफर

गैंगवार का भय बताकर सेठी ने करवाई जेल ट्रांसफर

Tue, 19 Mar 2019 12:52 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
गैंगवार का भय बताकर सेठी ने करवाई जेल ट्रांसफर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर। जेल से ही केके गुलिया की हत्या करवाने वाले नरेश उर्फ सेठी ने दुलीना जेल में अब गैंगवार का भय बताकर अपनी जेल ट्रांसफर करवा ली है। पांच दिन का रिमांड पूरा होने के बाद सेठी को जब पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। जहां से निर्देश मिला कि सेठी को दुलीना की बजाए गुरुग्राम की भोंडसी जेल में ट्रांसफर किया जाए। कोर्ट के निर्देश पर झज्जर पुलिस सेठी को भोंडसी जेल छोड़कर आई है। पांच दिन की रिमांड में पुलिस आरोपी सेठी से यह उगलवाने में कामयाब रही है कि हत्या में अहम भूमिका झज्जर शहर के छारा चुंगी निवासी रवि की रही है। छारा चुंगी निवासी रवि हत्या के मामले में दुलीना जेल में बंद है। जो कि अपनी बहन की शादी में शामिल होने के लिए दस दिन के लिए अंतरिम जमानत पर घर आया था। बहन की शादी के दो दिन बाद वह घर से फरार हो गया। उसके बाद आरोपी रवि ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर केके गुलिया की छह गोलियां मारकर हत्या कर दी। आरोपियों ने मौके पर आठ से दस फायर किए थे, जिसके आठ खोल भी पुलिस ने मौके से बरामद किए थे।

मिट्टी के पैसे नहीं देने से हुई थी रंजिश
पूछताछ में सेठी ने बताया कि उसकी तो पार्किंग विवाद में केके के साथ दुश्मनी थी। इसलिए वह उसकी हत्या करना चाहता था लेेकिन जेल में ही उसकी मुलाकात रवि से हुई जो खुद भी केके के साथ रंजिश रख रहा था। रवि ने उसे बताया था कि केके ने अपने किसी प्लॉट में मिट्टी डलवाई थी लेकिन उसके पैसे नहीं दिए। जब पैसे मांगेें तो मृतक केके ने रवि को धमका दिया था।
विज्ञापन


छह लोग हो सकते हैं हत्या में शामिल
केके गुलिया को मौत के घाट उतारने आए बदमाश केवल तीन नहीं थे, बल्कि उनकी गैंग के तीन अन्य बदमाश भी इसमें शामिल हो सकते हैं। सूत्रों की मानें तो तीन अन्य लोग वारदात स्थल के आसपास ही मौजूद थे। हालांकि पुलिस अभी पुख्ता तौर पर खुलासा नहीं कर रही है लेकिन सूत्रों की मानें तो रिमांड अवधि में ऐसा खुलासा आरोपी सेठी ने किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिमांड अवधि पूरी होने के बाद आरोपी नरेश उर्फ सेठी को न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है। आरोपी ने कोर्ट में गैंगवार का भय बताकर जेल ट्रांसफर के लिए आवेदन किया था। कोर्ट के निर्देश पर दुलीना की बजाए गुरुग्राम की भोंडसी जेल में आरोपी सेठी को भेजा गया है।
योगेश हुड्डा, सीआईए प्रभारी, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed