फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   लूटपाट व छीना झपटी के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

लूटपाट व छीना झपटी के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

Wed, 13 Jun 2018 01:40 AM IST
Updated Wed, 13 Jun 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
लूटपाट व छीना झपटी के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार
लूटपाट और छीना झपटी के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर। पुलिस की एक टीम द्वारा ऑपरेशन क्लीन के तहत कार्रवाई करते हुए लूटपाट और छीना-झपटी के मामले में चार आरोपियों को काबू किया गया। थाना प्रबंधक साल्हावास ने बताया कि फरवरी माह में गांव गोरिया के इलाके में स्थित शराब के ठेका पर लूटपाट के मामले में कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लॉकर गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि गांव गोरिया में स्थित शराब के ठेके पर सेल्समैन मनोज कुमार ने शिकायत देते हुए बताया था कि 13 फरवरी 2018 की रात को एक गाड़ी ठेके के सामने आकर रुकी थी। जिसमें चार नौजवान लड़के उतर कर उसके पास आए और ठेके में घुस गए। उनमें से एक लड़के ने पिस्तौल तान दी और दूसरा लड़का मारपीट करने लगा। दोनों ने गल्ले में रखे करीब 14000 रुपये और उसका मोबाइल तथा दो-तीन पेटी शराब उठा कर गाड़ी में रख ली और मौके से भाग गए। शिकायत पर थाना साल्हावास में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। किसी अन्य मामले में भौंडसी जेल में बंद मनजीत उर्फ बॉक्सर निवासी गांव फतेहपुरी, दीपक निवासी बाघपुर तथा अजीत उर्फ संदीप उर्फ मोनू निवासी गांव बाघपुर तथा झज्जर की दुलीना जेल में बंद आरोपी अमित उर्फ सीटू निवासी गांव फतेहपुरी को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर अदालत झज्जर पेश किया गया। जहां से चारों आरोपियों को पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ में आरोपी अमित उर्दू सीटू के कब्जे से छीना हुआ मोबाइल फोन तथा वारदात में इस्तेमाल किए गए पिस्तौल को बरामद किया गया। रिमांड के दौरान पूछताछ के पश्चात चारों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। जहां से चारों को न्यायिक हिरासत भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed