{"_id":"5aff36ee4f1c1bd1408b6577","slug":"21526675182-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 हजार का इनामी बदमाश अवैध हथियार के साथ काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
50 हजार का इनामी बदमाश अवैध हथियार के साथ काबू
Updated Sat, 19 May 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर।
संगठित अपराधों की रोकथाम तथा अपराधियों की धरपकड़ के उद्देश्य से विशेष रूप से गठित आईजी सौरभ सिंह व डीआईजी बी सतीश बालन की एसटीएफ की टीम के हाथ बड़ी सफलता लगी है। एसटीएफ की टीम ने मोस्टवांटेड 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से एक देशी पिस्तौल भी बरामद हुई है।
एसटीएफ की झज्जर जिला में तैनात टीम के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मुख्य सिपाही मनोज कुमार के नेतृत्व में एसटीएफ की एक टीम झज्जर क्षेत्र में तैनात थी। सूचना मिली थी कि 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश मनोज निवासी गांव दुबलधन किसी वारदात की फिराक में झज्जर कोसली रोड स्थित बस अड्डा गांव रईया के पास खड़ा है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर उसको काबू कर लिया। पूछताछ में अपना नाम मनोज निवासी गांव दुबलधन जिला झज्जर बताया। उसके कब्जे से एक देशी पिस्तौल बरामद भी बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए थाना झज्जर में मामला दर्ज किया गया।
इन मामलों में है मोस्टवांटेड
आरोपी मनोज पुत्र अनिल थाना बेरी में दर्ज मुकदमा नंबर 415 में झज्जर पुलिस का मोस्ट वांटेड अपराधी है। जिस पर पुलिस द्वारा 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। उन्होंने बताया कि पकड़े गए बदमाश ने अपने ही गांव में गोली चलाकर जानलेवा हमला करने की वारदात को अंजाम दिया था। इसके अतिरिक्त पकड़े गए बदमाश के खिलाफ थाना बेरी में ही अवैध हथियार के साथ पकड़े जाने पर शस्त्र अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए मुकदमा नंबर 292 दिनांक 02 अगस्त 2017 भी अंकित किया गया था।