{"_id":"5a43f8f34f1c1bb34a8b8cc4","slug":"21514404083-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिन बाद होगा सही खुलासा, साईबर सैल में भेज गए फोन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार दिन बाद होगा सही खुलासा, साईबर सैल में भेज गए फोन
Updated Thu, 28 Dec 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर।
डीघल गांव के युवक सुमित का गांगटान गांव में हुए मर्डर मामले की जांच अब आगे बढ़ने लगी है। पुलिस ने युवती और मृतक सुमित के मोबाइल फोन को कब्जे में लेकर साइबर सेल को भेज दिया है। इसके बाद वहां से कॉल डिटेल व मैसेज की रिपोर्ट तीन से चार दिन में आने की उम्मीद है, जिसके बाद हत्या ही खुलासा हो पाएगा कि सुमित की हत्या ऑनर किलिंग थी या फिर हत्यारोपियों के द्वारा कबूले गए जुर्म के अनुसार मृतक के द्वारा युवती को नाजायज तंग करना है। पुलिस की ओर से अब हर पहलू से मामले की जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। मामले में तीन आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं मर्डर में एक महिला आरोपी की भूमिका की जांच चल रही है।
गौरतलब है कि डीघल के युवक सुमित को गांगटान गांव में पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया गया था। मामले में पुलिस ने चार लोगों को नामजद किया था। बेरी थाना एसएचओ संदीप ने बताया कि दोनों मोबाइल जांच के लिए साइबर सेल भेज दिए हैं। साइबर सेल से रिपोर्ट आने के बाद हत्या के कारणों का खुलासा होने की पूरी संभावना है।