{"_id":"59ea4d884f1c1b68678b6ae9","slug":"21508527496-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपसी विवाद में एक घायल, रेफर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आपसी विवाद में एक घायल, रेफर
Updated Sat, 21 Oct 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपसी विवाद में एक घायल, रेफर
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
गांव चरखी में हुए आपसी विवाद में एक व्यक्ति घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे भिवानी रेफर किया गया है। पुलिस ने घायल के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सिविल अस्पताल में उपचाराधीन चरखी निवासी राजू ने बताया कि दो दिन पहले पड़ोसियों के साथ किसी बात को लेकर उनकी कहासुनी हो गई थी। इससे तैश खाए उक्त लोगों ने शुक्रवार सुबह उस पर हमला बोल दिया। हमले में वह गंभीर घायल हो गया और परिजनों ने उसे उपचार के लिए दादरी के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद भिवानी रेफर कर दिया गया। हेड कांस्टेबल संजय ने सिविल अस्पताल में उपचाराधीन घायल के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।