फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   खेत में घास काट रही महिला की फोड़ी आंख

खेत में घास काट रही महिला की फोड़ी आंख

Fri, 01 Sep 2017 01:20 AM IST
Updated Fri, 01 Sep 2017 01:20 AM IST
विज्ञापन
खेत में घास काट रही महिला की फोड़ी आंख
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
गांव खेतावास के खेतों में घास काट रही एक महिला पर हमला कर अज्ञात व्यक्ति के द्वारा उसकी फोड़ने का मामला सामने आया है। महिला को गंभीर हालत में उपचार के लिए झज्जर के सामान्य अस्पताल लाया गया। जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार गांव खेतावास की कुछ महिलाएं पशुओं का चारा लाने के लिए गांव के ही खेतों में गई थी। खेत में महिलाएं अलग-अलग स्थानों पर घास काट रही थी। इसी दौरान ही एक अज्ञात व्यक्ति आया और उसने घास काट रही महिला की आंख पर नुकीले औजार से हमला कर दिया। जिससे महिला की आंख फूट गई। महिला को उसी समय ही उपचार के लिए झज्जर के सामान्य अस्पताल लाया गया। यहां से चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। पुलिस का कहना है कि वीरवार देर शाम तक महिला बयान देने में समर्थ न होने के कारण उसके पति नरेंद्र के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हमला करने का मामला दर्ज किया गया है। महिला के बयान के आधार पर मामले में अन्य धाराएं जोड़ी जा सकती हैं। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed