{"_id":"5cdc6d31bdec22071a388a64","slug":"201557949745-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से दंपति की मौत, बेटा गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से दंपति की मौत, बेटा गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहादुरगढ़। दिल्ली से गांव छारा के पीलिया जोहड़ में नहाने के लिए चला एक परिवार गांव मातन में हादसे का शिकार हो गया। यहां ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से मोपेड सवार दपंती की मौत हो गई, जबकि उनका दस वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बालक को पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया है। परिजनों के बयान पर पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वीरवार की सुबह नागरिक अस्पताल बहादुरगढ़ में शवों का पोस्टमार्टम होगा।
मृतकों की पहचान दिल्ली निवासी अजय (40) व गुड्डन (36) के रूप में हुई है। मूलत: उत्तर प्रदेश का निवासी अजय अपनी पत्नी गुड्डन व बेटे दस वर्षीय सचिन के साथ दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-20 में किराये पर रहता था। सचिन की पत्नी गुड्डन पिछले कुछ दिनों से पीलिया बीमारी से ग्रस्त थी। अंग्रेजी दवाओं से जब राहत नहीं मिली तो किसी ने अजय को छारा स्थित पीलिया जोहड़ में गुड्डन को नहलाने की सलाह दी। इस सलाह पर बुधवार की दोपहर सचिन व उसकी पत्नी गुड्डन मोपेड पर सवार होकर दिल्ली से छारा के लिए चल दिए। इनका बेटा सचिन भी इनके साथ मोपेड पर सवार था। बेरी-बहादुरगढ़ मार्ग पर जब गांव मातन में पहुंचे तो यहां एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ उनकी मोपेड की टक्कर हो गई। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने इन्हें संभाला और बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में लेकर गए। यहां डॉक्टरों ने अजय व गुड्डन को मृत घोषित कर दिया। वही ं गंभीर रूप से घायल बाली सचिन का पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया।
छारा से सात किलोमीटर पहले हुआ हादसा
उल्लेखनीय है कि जिले के गांव छारा में एक प्राचीन तालाब है, इसे पीलिया वाला तालाब कहा जाता है। मान्यता है कि इस तालाब में स्नान करने से पीलिया व चरम संबंधी रोग दूर हो जाते हैं। लिहाजा दूर-दराज से लोग यहां स्नान के लिए आते हैं। दिल्ली का निवासी यह परिवार भी पीलिया रोग से मुक्ति के लिए छारा जा रहा था लेकिन सात किलोमीटर पहले गांव मातन में हादसे का शिकार हो गया।
विज्ञापन
आरसी से हुई पहचान
मोपेड की आरसी के आधार पर शवों की पहचान संभव हो पाई। देर शाम को दिल्ली से परिजन बहादुरगढ़ आए। परिजनों की शिकायत पर आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में केस दर्ज किया गया है।
आज होगा शवों का पोस्टमार्टम
मांडोठी चौकी से मामले के जांच अधिकारी प्रदीप का कहना है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा। वीरवार को शवों का पोस्टमार्टम होगा।