{"_id":"5c5c8ba1bdec22691d36cb2e","slug":"201549568929-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड़ाई झगड़े में चार लोग घायल, पीजीआई रेफर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चरखी दादरी। पैंतावास कलां गांव में आपसी झगड़े में चार लोग घायल हो गए। इन्हें सिविल अस्पताल से पीजीआई रोहतक रेफर किया गया। सदर पुलिस ने घायल पक्ष के बयान पर पांच के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायलों ने घर में घुसकर बिना किसी बात के हमला करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस को दिए बयान में पैंतावास कलां निवासी नसीब ने बताया कि बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे वह अपने घर पर बैठा था। इसी दौरान उसे एक कॉल आई। फोन उठाते ही सामने वाले शख्स ने उसे गालियां दी। इसके बाद फोन कट गया। करीब 20 मिनट बाद पांच लोग उनके घर आए और पिता अमीन खान, ताऊ विक्रम और ताऊ के लड़के इकबाल खान पर हमला कर दिया। पुलिस के मुताबिक घायल ने बताया कि उनके घर में रखा सामान भी हमलावरों ने तोड़ दिया और उन्हें घायल कर वहां से भाग गए। इसके बाद उपचार के लिए उन्हें सिविल अस्पताल दादरी लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चारों को पीजीआई रेफर कर दिया गया। मामले की सूचना मिलते ही सदर पुलिस दादरी सिविल अस्पताल पहुंची और घायल पक्ष के बयान दर्ज कर पांच लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।