फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   50 बोतल देशी और अंग्रेजी शराब सहित दो गिरफ्तार

50 बोतल देशी और अंग्रेजी शराब सहित दो गिरफ्तार

Sat, 29 Dec 2018 01:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 29 Dec 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
50 बोतल देशी और अंग्रेजी शराब सहित दो गिरफ्तार
बाढ़डा थाना पुलिस ने आर्यनगर निवासी महिपाल से 38 बोतल तो बौंदकलां पुलिस ने सांजरवास निवासी संजय से 12 बोतल अवैध शराब की बरामद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
बाढ़डा और बौंदकलां थाना पुलिस ने दो गांवों से 50 बोतल शराब सहित दो लोगों को काबू किया है। इनमें से एक के पास से पुलिस को अंग्रेजी तो दूसरे के पास से देशी शराब बरामद हुई है। बाढ़डा और बौंदकलां थाने में दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किए गए हैं। आरोपियों की पहचान बाढ़डा के आर्य नगर निवासी महिपाल और सांजरवास निवासी संजय के रूप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता अशोक कुमार ने बताया कि बाढ़डा थाना प्रभारी सूरजभान को गुप्त सूचना मिली थी कि भांडवा गांव के समीप बने एक होटल पर अवैध शराब बेचने की फिराक में खड़ा है। इसके तुरंत बाद उन्होंने हेड कांस्टेबल बदलूराम के नेतृत्व में टीम गठित की और संभावित जगह पर दबिश देने के लिए भेजा। इस दौरान पुलिस ने महिपाल नामक युवक के पास से अंग्रेजी शराब की 38 बोतलें बरामद की। पुलिस ने उसके खिलाफ बाढ़डा थाने में आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

अवैध शराब रखने का दूसरा मामला बौंदकलां थाना क्षेत्र का है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बौंदकलां थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि सांजरवास गांव में एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बेचता है। इस पर उन्होंने मुख्य सिपाही बिजेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम बनाकर दबिश देने के लिए भेजा। पुलिस ने संजय नामक व्यक्ति के पास से 12 बोतल अवैध देशी शराब बरामद की और उसे थाने ले आई। वहां उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed