फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   जगरामबास डबल मर्डर: पुलिस ने तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

जगरामबास डबल मर्डर: पुलिस ने तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Thu, 18 Oct 2018 01:03 AM IST
Updated Thu, 18 Oct 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
जगरामबास डबल मर्डर: पुलिस ने तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
चरखी दादरी। गांव जगरामबास में तीन दिन पहले जमीनी विवाद में दो लोगों की हत्या मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी रविंद्र को पुलिस ने बुधवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। इससे पहले उसकी निशानदेही पर पुलिस ने हथियार भी बरामद कर लिया। पुलिस ने इस संबंध में 22 लोगों पर केस दर्ज कर मंगलवार को दो आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा था।
विज्ञापन

ज्ञात रहे गांव जगरामबास निवासी रिटायर्ड फौजी कमल सिंह व उसके चचेरे भाई मदन के बीच 15 कनाल जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। करीब चार माह पहले हुई चकबंदी से पहले मदन का परिवार इस जमीन पर खेती करता था। चकबंदी के बाद यह जमीन कमल के हिस्से में आ गई इसके बाद दोनो के बीच विवाद और बढ़ गया रिटायर्ड फौजी कमल सिंह ने केस दायर किया तो जमीन की पैमाइश करवाई गई। पैमाइश के दौरान जमीन कमल सिंह के हिस्से में बताई गई। रविवार को कमल पुलिस की मौजूदगी में खेत की जुताई करने गया था। इसी बीच मदन का परिवार भी वहां पहुंच गया इसी बीच दोनो पक्षों के बीच तकरार बढ़ गई इसी दौरान दोनो ओर से ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर 20-22 लोग मौके पर पहुंच गए दोनो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। इस दौरान जमकर लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और गोलियां चलीं थीं जिसमें एक पक्ष से युवक सोमबीर व दूसरे पक्ष से विकास को गंभीर चोटें आई। घटना में गोली लगने से घायल सोमबीर और कुल्हाड़ी से हुए हमले में घायल विकास की मौत हो गई थी। इसके अलावा झगड़े में दोनो पक्षों से करीब आठ लोग घायल हो गए थे। सोमवार को पुलिस ने इस संबंध में 22 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। पुलिस प्रवक्ता अशोक कुमार ने बताया कि बाढड़ा थाना प्रभारी सूरजभान ने मामले के आरोपी मदन और राज सिंह को गिरफ्तार कर मंगलवार को ही जेल भेज दिया था जबकि तीसरे आरोपी रविंद्र को बुधवार को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed