{"_id":"5ba548ba867a557eb04185ba","slug":"201537558714-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो महिलाओं सहित तीन घायल, एक रेफर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो महिलाओं सहित तीन घायल, एक रेफर
Updated Sat, 22 Sep 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरखी दादरी। बाढड़ा रोड स्थित राधा स्वामी सत्संग घर के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार दो महिलाओं सहित तीन लोग घायल हो गए और इन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से एक महिला ही गंभीर हालत को देखकर प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। पुलिस ने घायल बाइक चालक के बयान पर ट्रक चालक पर केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में खेड़ी बूरा निवासी सुनील ने बताया कि वह अपनी भाभी सुनीता और शकुंतला को दवाई दिलाने दादरी लाया था। दवाई लेने के बाद वो बाइक पर सवार होकर खेड़ी बूरा जाने के लिए चले थे। घायल ने बताया कि अभी वो गांव भैरवी समीप स्थित राधा स्वामी सत्संग घर के समीप पहुंचे तो पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार उसकी भाभी व उसे गंभीर चोटें आई और उपचार के लिए उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने शकुंतला की गंभीर हालत को देखकर प्राथमिक उपचार के तुरंत बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। वहीं, घायल ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसकी बाइक ट्रक के नीचे आने से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल सुरेश ने बताया कि इस संबंध में पुलिस ट्रक चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।