फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   गांव दहकौरा में गन प्वाइंट पर गाड़ी छीनने का प्रयास

गांव दहकौरा में गन प्वाइंट पर गाड़ी छीनने का प्रयास

Sun, 08 Apr 2018 02:00 AM IST
Updated Sun, 08 Apr 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
गांव दहकौरा में गन प्वाइंट पर गाड़ी छीनने का प्रयास
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
गांव दहकौरा में शनिवार की सुबह कुछ बदमाशों ने गन प्वाइंट पर पिकअप गाड़ी छीनने का प्रयास किया। भीड़ इकट्ठी होने के कारण वे अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाए। लोगों ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया तो वे हवाई फायर करके भाग गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने भी उक्त क्षेत्र में घेराबंदी की, मगर देर शाम तक उनका सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस ने बदमाशों की गाड़ी जब्त कर ली है।
मूलत: राजस्थान का निवासी कपिंद्र सिंह पिछले 2 साल से बहादुरगढ़ खंड के गांव आसौदा में रह रहा है। वह यहां के निवासी अमरजीत की पिकअप गाड़ी पर ड्राइवर है। गांव गिरावड़ का निवासी सुरेंद्र गाड़ी पर उसके सहयोगी के तौर पर कार्यरत हैं। शनिवार की सुबह करीब सवा आठ बजे कपिंद्र और सुरेंद्र गाड़ी लेकर गांव सिसाना के लिए रवाना हुए। जब गांव दहकोरा के नजदीक पहुंचे तो एक स्विफ्ट कार ओवर टेक कर इनकी गाड़ी के आगे आ गई। इस वजह से कपिंद्र को ब्रेक लगाने पड़े। इसके बाद उक्त कार में से बदमाश बाहर निकले। एक के हाथ में पिस्तौल थी। उन्होंने गाड़ी छीनने की कोशिश की। कपिंद्र, सुरेंद्र के शोर मचाने पर ग्रामीण एकत्र हो गए। इस कारण बदमाश अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाए और भागने लगे।
विज्ञापन

पकड़े जाने के भय से किया फायर
शिकायतकर्ता कपिंद्र के मुताबिक, इसके बाद उन्होंने अपनी गाड़ी व कुछ अन्य गाड़ी ने बदमाशों का पीछा किया। बदमाशों ने अपनी गाड़ी खेत के कच्चे रास्ते में उतार दी। वहां गाड़ी का टायर कीचड़ में धंस गया, जिससे गाड़ी आगे नहीं बढ़ पाई। इसके बाद उक्त बदमाश गाड़ी से बाहर निकले। उनमें से एक ने हवाई फायर कर दिया और नाले के रास्ते से भाग गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने उक्त इलाके में सुरक्षा बढ़ाई, मगर युवकों का कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार ली कब्जे में
आसौदा चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गाड़ी अपने कब्जे में ली और चौकी में ले आई। गाड़ी उक्त बदमाशों की अपनी है या फिर चोरी की गई है। इस सिरे से भी पुलिस जांच कर रही है।

अधिकारी बोले
सदर थाना प्रभारी जसबीर सिंह ने कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। केस दर्ज कर लिया गया है, जांच जारी है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed