फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   डिजायर की टक्कर से स्कूटी सवार दिव्यांग दंपति घायल, महिला रेफर

डिजायर की टक्कर से स्कूटी सवार दिव्यांग दंपति घायल, महिला रेफर

Sun, 08 Apr 2018 01:40 AM IST
Updated Sun, 08 Apr 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
डिजायर की टक्कर से स्कूटी सवार दिव्यांग दंपति घायल, महिला रेफर
कार की टक्कर से स्कूटी सवार दिव्यांग दंपति घायल, महिला रेफर
विज्ञापन

चरखी दादरी।
सुभाष चौकी निवासी दिव्यांग दंपति की स्कूटी को शनिवार शाम रेलवे रोड पर तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया है। वहीं, आरोपी चालक मौके से वाहन सहित फरार हो गया। रात आठ बजे तक घायलों के बयान दर्ज नहीं हो पाए थे।

जानकारी के अनुसार सुभाष चौक निवासी कपिल अपनी पत्नी रंजना व बेटी दीप्ति सहित स्कूटी पर किसी काम से शाम करीब चार बजे रेलवे रोड पर आया था। दुकान के सामने स्कूटी खड़ी करने के दौरान एक कार चालक ने स्कूटी को टक्कर दे मारी। इस हादसे में रंजना व कपिल को चोटें आई। राहगीरों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जहां से चिकित्सकों ने रंजना की गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया जबकि कपिल सिविल अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed