फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   मकान के ताले चटकाकर चुराए सोने के जेवरात,अज्ञात पर केस दर्ज

मकान के ताले चटकाकर चुराए सोने के जेवरात,अज्ञात पर केस दर्ज

Sun, 25 Mar 2018 01:03 AM IST
Updated Sun, 25 Mar 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
मकान के ताले चटकाकर चुराए सोने के जेवरात,अज्ञात पर केस दर्ज
मकान के ताले तोड़कर हजारों के गहने चोरी, केस दर्ज
विज्ञापन

चरखी दादरी।
चोरों ने गांव महराणा निवासी एक व्यक्ति के एक मकान के ताले तोड़कर हजारों के गहने पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में महराणा निवासी पूर्ण सिंह ने बताया कि 20 मार्च को उसके भाई का देहांत हो गया था। इसके चलते वह अपने मकान को बंद कर परिवार सहित अपने भाई के घर ही रह रहा था। पूर्ण सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह जब वह अपने घर पहुंचा तो मकान के ताले टूटे मिले। उसने अंदर जाकर सामान की जांच की तो उसे सोने के जेवरात चोरी मिली। पूर्ण सिंह ने बताया कि अज्ञात ने उसके घर से एक मंगलसूत्र, एक लौंग, दो जोड़ी बाली, एक लोकेट चोरी कर लिया। इसके बाद उसने मामले की सूचना सदर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जगराम ने बताया कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर माल की बरामदगी पुलिस करवा देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed