{"_id":"59de72ee4f1c1b0d698b536e","slug":"201507750638-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिटी पुलिस थाने के सामने उखाड़ा शटर, एक ही रात सात दुकानों में चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिटी पुलिस थाने के सामने उखाड़ा शटर, एक ही रात सात दुकानों में चोरी
Updated Thu, 12 Oct 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़।
शहर में चोरों के हौसले इतने बुलंद है कि उन्हें पुलिस का भी कोई खौफ नहीं है। मंगलवार रात चोरों ने 7 दुकानों के शटर उखाड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। एक वारदात तो सिटी थाने के सामने हुई। चार मेडिकल स्टोर्स तो 3 किरयाणा स्टोर्स को निशाना बनाया गया है। चोरी की इन घटनाओं ने पुलिस गश्त पर सवाल उठा दिए हैं तो दुकानदारों में भी रोष है। दुकानदारों ने रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।
कार में आए आए चोर
मंगलवार रात करीब ढाई बजे नजफगढ़ रोड स्थित सैनी किरयाणा स्टोर पर कार में आए पांच बदमाशों ने पहले दुकान का शटर तोड़ा। उसके बाद अंदर घुस कर किरयाने के सामान को उठाकर गाड़ी की डिग्गी भर ली। पांच ही मिनट में इस वारदात को अंजाम देकर आरोपी कार लेकर फरार हो गए। यह सारी घटना सामने स्थित एक मोटरसाइकिल शोरूम के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। दुकानदार कृष्ण सैनी ने बताया कि रात को करीब साढ़े आठ बजे दुकान का शटर बंद कर वह घर चला गया था। सुबह साढ़े पांच बजे वह अपने बेटे के साथ दुकान पर पहुंचा तो शटर टूटा पड़ा था। अंदर जाने पर वहां से काफी सामान गायब मिला। साथ ही गल्ले में रखी पांच हजार रुपये से ज्यादा की धनराशि गायब थी। दीवाली के मद्देनजर दो दिन पहले ही उसने अपनी दुकान में सामान भरा था।
इन दुकानों में भी चोरी
इसके अलावा नजफगढ़ रोड पर ही स्थित दीपांशु जनरल स्टोर पर भी चोरी हुई। दुकान मालिक रणधीर महला ने बताया कि उसके यहां भी इसी तरह शटर तोड़कर चोर अंदर घुसे थे। उगल्ले में रखे 10 हजार रुपयों के साथ सिगरेट के तमाम पैकेट व खाने पीने का सामान चोरी हुआ है। इसके सामने ही स्थित दलाल किरयाना स्टोर को भी चोरों ने अपना निशाना बनाया। यहां से भी चोर 8 हजार रुपये नगदी समेत अन्य सामान उड़ा ले गए। सोमबीर दलाल ने बताया कि दूध वाले की पेमेंट देने के लिए रुपये दुकान में ही छोड़े थे। यहां भी सीसीटीवी में काले रंग की कार में सवार होकर चोर आएं थे और उनकी संख्या चार से लेकर पांच थी।
विज्ञापन
सिटी थाने के सामने चोरी
चोरों के हौसले इतने बुलंद है कि सिटी थाने के बिलकुल सामने स्थित मुदगिल मेडिकोज पर भी अंजाम देने से नहीं चूके। दरअसल, मेडिकल स्टोर संचालक विजय बीती रात को दुकान बंद करके गया। बुधवार की सुबह ड्यूटी पर जा रही उनकी भाभी यहां गुजरी तो उन्हें दुकान का शटर उखड़ा दिखाई दिया। सूचना मिलते ही विजय दुकान पर आया तो गल्ले से छह-सात हजार रुपये गायब थे। शटर को रॉड से उखाड़ा गया था। इसके अलावा कुछ दूर चलकर नागरिक अस्पताल के सामने भी बालाजी मेडिकोज व सतगुरु मेडिकोज में रॉड से शटर उखाड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। इन स्टोर्स से काफी रुपये निकाले गए हैं। पुरानी कमेटी चौक स्थित इनेलो नेता एवं पूर्व चेयरमैन नरेंद्र देशवाल के मेडिकल स्टोर (दीप मेडिकोज) को भी चोरों ने निशाना बनाया। अन्य घटनाओं की तरह यहां भी शटर उखाड़कर हजारों रुपयों की चोरी की गई।
--------------------------------
गश्त पर सवाल, दुकानदारों में रोष
बुधवार की सुबह पुलिस अधिकारियों ने दुकानों पर जाकर जांच की। दुकानदारों की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया। बता दें कि इससे पहले भी बाजार की दुकानों में चोरी की घटनाएं होती रही हैं। सप्ताहभर पहले भी बस स्टैंड के पास हथियारबंद कुछ युवक एक नर्सिंग होम में लूट की मकसद से घुसे थे। पहले की हुई अब तक के मामले तो सुलझे नहीं थे कि रात को 7 चोरियां और हो गई। चोरी की इन घटनाओं से दुकानदारों में रोष है। दुकानदारों का कहना है कि एक ही रात में हुई इन चोरियों ने पुलिस गश्त को बौना साबित कर दिया है। पुलिस जल्द से जल्द चोरों को पकड़े और सुरक्षा का पहरा मजबूत करे। पुराने नजफगढ़ रोड के एक दुकानदार ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि इस इलाके में पुलिस कभी कभार नजर आती है। जिससे अपराधी वारदात करने में सफल हो जाते हैं। शहर थाने के सामने दवा की दुकान में चोरी से तो सभी लोग हैरान हैं।
बढ़ाई जाएगी गश्त
बहादुरगढ़ शहर में मंगलवार रात कई दुकानों में चोरी की वारदात होने पर कड़ा संज्ञान लिया गया है। केस दर्ज हो गया है। सीसीटीवी फुटेज में जो व्यक्ति नजर आ रहे हैं उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। शहर में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए गश्त बढ़ाई जाएगी।
-हिमांशु गर्ग, एएसपी बहादुरगढ़।
- त्योहारी सीजन में चोरी की घटनाओं से दहशत में दुकानदार
- चार मेडिकल स्टोरर्स और तीन करियाना स्टोर्स को बनाया निशाना