{"_id":"59b992a04f1c1b1a688b4637","slug":"201505333920-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर वालों ने रुपये नहीं दिए तो खुद को मार ली गोली, गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर वालों ने रुपये नहीं दिए तो खुद को मार ली गोली, गंभीर
Updated Thu, 14 Sep 2017 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़।
घर वालों द्वारा रुपये न देने पर एक युवक द्वारा खुद को गोली मारने का मामला सामने आया है। गोली लगने से युवक की हालत बिगड़ गई। जिसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस ने परिजनों के बयान पर केस दर्ज कर कार्यवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को दी सूचना में नजफगढ़ क्षेत्र की न्यू हीरा पार्क निवासी प्रीति ने कहा कि उसका भाई कृष्ण गोपाल नगर में मां के साथ रहता है। कृष्ण नशे का आदी है। मंगलवार दोपहर बाद वह उसके पास आया और एक हजार रुपये मांगने लगा। जब उसने इंकार किया तो उसने अपनी पिस्टल निकालकर कनपटी पर लगा ली और बोला कि रुपये दे दो, वरना खुद को गोली मार लूंगा। इसके बाद बहस करके वह अपनी कार में सवार होकर निकल गया।
प्रीति के मुताबिक, उसे अपने भाई की चिंता हुई तो वह कृष्ण के पीछे-पीछे स्कूटी पर चल पड़ी। कृष्ण घर पहुंचा और मां से भी रुपये मांगने लगा। वहां मौसी का बेटा मोहित भी आया हुआ था। सभी ने मिलकर कृष्ण को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। जब उसे रुपये नहीं मिले तो उसने अचानक पिस्टल निकालकर खुद को गोली मार ली। लहूलुहान अवस्था में उसे नजफगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। उधर, बाबा हरिदास नगर थाना की एचसी सरोज ने कहा कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।