फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   मेजर बेटे के हमलावर गिरफ्तार नहीं हुए तो सीएम विंडो पर दी शिकायत

मेजर बेटे के हमलावर गिरफ्तार नहीं हुए तो सीएम विंडो पर दी शिकायत

Wed, 04 Jul 2018 01:28 AM IST
Updated Wed, 04 Jul 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
मेजर बेटे के हमलावर गिरफ्तार नहीं हुए तो सीएम विंडो पर दी शिकायत

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर। सेना के एक पूर्व सैनिक ने सीएम विंडो पर दी शिकायत में पुलिस पर आरोप लगाया है कि सेना में मेजर के पद पर तैनात उसके पुत्र पर हमला करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है। सेना से सेवानिवृत्त धर्मबीर ने दी शिकायत में कहा कि उनका किला कालोनी निवासी सुरेन्द्र से पिछले एक साल से लेनदेन चल रहा था। धर्मबीर ने कहा कि उसने सुरेन्द्र से लाखों रुपये लेने है। सुरेन्द्र से जब उसने अपने पैसे वापिस मांगे तो सुरेन्द्र ने लड़ना-झगड़ना शुरू कर दिया। धर्मबीर ने कहा कि 28 मई को जब उसका लड़का मेजर मुकेश यादव छुट्टी पर घर आया तो उसने सारी बात अपने बेटे को बताई। उसकी बात सुनने के बाद उसका बेटा मेजर मुकेश जब सुरेन्द्र से मिलने के लिए जा रहा था तो रास्ते में ही सुरेन्द्र ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर उसके बेटे पर चाकुओं से हमला कर दिया। जिससे उसका बेटा मुकेश घायल हो गया। धर्मबीर ने कहा कि मेडिकल के डाक्टरों ने भी मुकेश पर तेजधार हथियार से वार करने की पुष्टि की है। इसके बाद भी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है। वहीं धर्मबीर ने बताया कि इस मामले को लेकर वे एसपी से भी मिले थे। लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed