फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   भागने के प्रयास में चोरों की कार पेड़ से टकराई, दो काबू

भागने के प्रयास में चोरों की कार पेड़ से टकराई, दो काबू

Mon, 28 May 2018 01:04 AM IST
Updated Mon, 28 May 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
भागने के प्रयास में चोरों की कार पेड़ से टकराई, दो काबू
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी।
नई अनाज मंडी से रावलधी निवासी आढ़ती की गाड़ी चोरी कर ले जा रहे आरोपियों से गाड़ी शनिवार रात को पेड़ से टकरा गई। घटना में कार सवार व चोरी के आरोपी दोनों युवक घायल हो गए। सिटी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इन्हें काबू कर लिया। आरोपियों को रविवार सुबह कोर्ट में पेश कर पुलिस ने जेल भेज दिया। पुलिस ने पीड़ित आढ़ती की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केेस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में रावलधी निवासी अजीत ने बताया कि वह नई अनाज मंडी में दुकान चलाता है। शनिवार रात करीब साढ़े दस बजे वह दुकान पर बैठकर हिसाब-किताब कर रहा था और उसने अपनी गाड़ी दुकान के बाहर खड़ी कर रखी थी। अजीत ने बताया कि इसी दौरान उसे गाड़ी स्टार्ट होने की आवाज सुनाई दी और जब बाहर पहुंचा तो दो युवक उसकी गाड़ी में बैठे हुए थे। अजीत ने बताया कि जब वह गाड़ी की तरफ बढ़ा तो उक्त दोनों युवक उसकी गाड़ी लेकर फरार हो गए। इसके बाद पीड़ित ने मामले की सूचना सिटी थाना प्रभारी गौरव कुमार को दी और अन्य आढ़तियों की मदद से आरोपियों का पीछा किया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में अजीत ने बताया कि भागने के प्रयास में मंडी से कुछ दूरी पर गाड़ी चालक संतुलन खो बैठा और गाड़ी सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। हादसे में दोनों आरोपियों को चोटें भी आई और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर उन्हें काबू कर लिया। इसके बाद उपचार के लिए उन्हें सिविल अस्पताल ले जाया गया। सिटी थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया। दोनों युवकों की पहचान हड़ौदा निवासी पवन व टिकान कलां निवासी संजय के रूप में हुई है। दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed