फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   कोर्ट परिसर में तैनात चौकीदार को गाड़ी सवार युवकों ने पत्थर मारकर उतारा मौत के घाट

कोर्ट परिसर में तैनात चौकीदार को गाड़ी सवार युवकों ने पत्थर मारकर उतारा मौत के घाट

Mon, 28 May 2018 01:04 AM IST
Updated Mon, 28 May 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
कोर्ट परिसर में तैनात चौकीदार को गाड़ी सवार युवकों ने पत्थर मारकर उतारा मौत के घाट
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी।
कोर्ट परिसर में तैनात चौकीदार ने गाड़ी हटाने के लिए बोला तो गाड़ी सवार युवकों ने पहले चौकीदार को गाड़ी की टक्कर मारी और फिर उसके सिर में पत्थर मारकर मौत के घाट उतार दिया। इसके आद आरोपी मौके से फरार हो गए। वारदात को सिटी पुलिस थाने से महज 100 कदम की दूरी पर अंजाम दिया गया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। सोमवार सुबह मृतक का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। फिलहाल पुलिस ने नाकेबंदी कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार घसोला निवासी सत्यवान (27) कोर्ट परिसर में चौकीदार लगा हुआ था। बताया जा रहा है कि रविवार शाम करीब साढ़े छह बजे वह ड्यूटी पर था। इसी दौरान कोर्ट परिसर में खड़ी गाड़ी सवारों को उसने गाड़ी बाहर निकालने को कहा। इस बात को लेकर उनकी कहासुनी हो गई। इसके बाद गाड़ी सवारों ने तैश में आकर पहले तो उसकों गाड़ी से टक्कर मारी, उसके बाद उसके सिर पर पत्थर से हमला बोल दिया। हमले में सत्यवान लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। वहीं, गाड़ी सवार आरोपी मौके से फरार हो गए। वहां से गुजर रहे राहगीरों की नजर घायल सत्यवान पर पड़ी और उसे तुरंत उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूत्रों की मानें तो किसी राहगीर ने पुलिस को आरोपियों के गाड़ी के नंबर भी बताए हैं जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वारदात का पता लगते ही सिटी थाना पुलिस व डीएसपी हेड क्वार्टर प्रदीप कुमार भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में ले लिया और मृतक के परिचितों से भी कुछ जानकारी हासिल की। घटना का पता चलते ही पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए क्षेत्र में नाकाबंदी भी कर दी है। देर शाम तक आरोपियों का सुराग नहीं लग पाया था। पुलिस सूत्रों का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले का पता चलते ही देर शाम ही घसोला के ग्रामीण भी सिविल अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन:
शव को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए क्षेत्र में नाकेबंदी भी की गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-प्रदीप कुमार, डीएसपी हेड क्वार्टर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed