{"_id":"5ae61a9b4f1c1bed778b5a2e","slug":"191525029531-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकीदार से मारपीट कर वर्दी फाड़ी, पुलिस को सौंपी शिकायत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चौकीदार से मारपीट कर वर्दी फाड़ी, पुलिस को सौंपी शिकायत
Updated Mon, 30 Apr 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौकीदार से मारपीट कर वर्दी फाड़ी, पुलिस को सौंपी शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
इमलोटा गांव में तैनात एक चौकीदार से मारपीट कर वर्दी फाड़ने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने इस संबंध में सदर थाना पुलिस को भी शिकायत सौंपी है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वहीं, पीड़ित ने गांव इमलोटा निवासी आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की है।
सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में चौकीदार खुशीराम ने बताया कि शनिवार रात वह सरपंच के निर्देशानुसार गांव में चौधरी निहाल सिंह तक्षक जयंती के लिए मुनादी कार्य कर रहा था। इसी दौरान गांव निवासी एक व्यक्ति उससे बेवजह मारपीट करने लगा और उसकी वर्दी भी फाड़ दी। चौकीदार खुशीराम का आरोप है कि उक्त व्यक्ति ने उसे जाति सूचक शब्द भी कहे। चौकीदार ने बताया कि वह गांव में 24 घंटे अपनी ड्यूटी देता है ऐसे में उसे उक्त आरोपी से खतरा है इसलिए उसकी रिपोर्ट पर जल्द कानूनी कार्रवाई की जाए। इस अवसर पर चौकीदार संघ से प्रधान राम अवतार, उपप्रधान वेदप्रकाश, सचिव चमन लाल, कोषाध्यक्ष सुमेर आदि भी उपस्थित थे।