फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   सरसों की फसल में बैठकर जुआं खेलते पांच काबू, 32 हजार की नकदी बरामद

सरसों की फसल में बैठकर जुआं खेलते पांच काबू, 32 हजार की नकदी बरामद

Sun, 08 Apr 2018 01:40 AM IST
Updated Sun, 08 Apr 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
सरसों की फसल में बैठकर जुआं खेलते पांच काबू, 32 हजार की नकदी बरामद
सरसों की फसल में बैठकर जुआं खेलते पांच काबू
विज्ञापन

बाढड़ा।
गांव लाडावास में खेतों में सरसों की फसल के बीच बैठकर जुआ खेल रहे पांच लोगों को पुलिस टीम ने काबू किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास 36100 रुपये की नकदी भी बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान काकड़ौली हुक्मी निवासी देवराज व संजय, बेरला निवासी निवासी, लाडावास निवासी माल सिंह व मुखत्यार के रूप में हुई है।

एएसआई सुरेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार को वो हेड कांस्टेबल संजीत, सिपाही ओमबीर, रोहताश, मंजीत सहित लाडावास गांव के समीप गश्त कर रहे थे। इसी दौरान गुप्त सूचना आई कि लाडावास गांव में कुछ लोग खेतों में जुआं खेल रहे हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने संभावित जगह पर दबिश दी और आरोपियों को जुआं खेलते रंगों हाथों पकड़ लिया। इस दौरान आरोपियों ने ताश के पत्ते फेंककर भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस टीम ने उन्हें काबू कर लिया। आरोपियों की तलाशी लेने पर देशराज के ेपास से 2700, संजय के पास से 2400, नवीन के पास से 4000 रुपये, मालसिंह के पास से 12500 व मुखत्यार के पास से 8200 रुपये की नकदी बरामद हुई। इसके अलावा वहां बिछाए गए अखबार से भी पुलिस को 6300 रुपये की नकदी बरामद हुई। इसके बाद आरोपियों को काबू कर लिया गया और इनके खिलाफ बाढड़ा पुलिस थाने में गैंबलिंग एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed