{"_id":"5a7e050d4f1c1bb2208b83a3","slug":"191518208269-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति को था शक कि पत्नी का है ब्वॉय फ्रैंड, तलाक के लिए बनाया दबाव तो खाया कीटनाशक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति को था शक कि पत्नी का है ब्वॉय फ्रैंड, तलाक के लिए बनाया दबाव तो खाया कीटनाशक
Updated Sat, 10 Feb 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर।
पति-पत्नी के रिश्ते में जब शक की दरार आ जाती है तो मामला कितना गंभीर हो सकता है, इसका अंदाजा भी नहीं लगाया जा सकता। यह बात झज्जर जिले के खुंगाई गांव में देखने को मिली। पत्नी का ब्वॉय फ्रेंड होने का शक रखने वाले पति ने जब तलाक के लिए दबाव बनाया तो पत्नी ने कीटनाशक खा लिया। जिस पर उसे बहादुरगढ़ के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर बयान देने के लिए चिकित्सक ने फिट घोषित किया तो एसडीजेएम ने उसके बयान लिया। बयानों में पूरे मामले का खुलासा हुआ कि आखिर पीड़िता ने क्यों जहर खाया है। पुलिस ने पीड़िता के बयान को आधार बनाते हुए उसके पति, सास व देवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पीड़िता ने मजिस्ट्रेट को ये दिया बयान
मेरी शादी को 11 महीने हो गये हैं, शादी के कुछ समय बाद तक सब ठीक रहा। कुछ महीनों बाद मेरा पति विकास मुझ पर बिना किसी बात के शक करने लगे। मेरे फोन को बार-बार चैक करने लगे। जब मैं पढ़ती थी तो शादी से पहले मेरे मेल फ्रैंडस भी थे। लेकिन शादी के बाद मेरी किसी के साथ बात नहीं होती थी। मेरे पति तकरीबन दो महीने पहले कहने लगे कि शादी से पहले तेरी किसके साथ दोस्ती थी। मैंने उन्हें कहा कि अब मेरी किसी से दोस्ती नहीं है। जो दोस्त था वो शादी से पहले था, मेरे पति मुझे इमोशनली टॉर्चर करने लग गये। मुझे कहते थे कि मैं अगर दोस्त के बारे में बताती हूं तो वो कुछ नहीं कहेंगे तथा आगे सब ठीक रहेगा। मेरी सास भी मुझ पर दबाव डालती थी, मुझे दो बार थप्पड़-घूस्से भी मारे। फिर मैंने अपने पति को अपने दोस्त के बारे में बताया। उसके बाद से मेरे पति मुझे और भी ज्यादा इमोशनली टॉर्चर करने लगा। मुझे 9 जनवरी को ससुराल से मायके भेज दिया। फिर वहां पर फोन करे मेरे पति व मेरा देवर इमोशनली टॉचर्र करने के लिए उल्टा-पुल्टा बोलने लगे। मेरे पति मेरे पर तलाक का दबाव डाल रहे थे, पर मैं तलाक ना लेना चाहती थी। फिर मेरे पति 25 जनवरी 2018 को अपनी मां, नाना व राजेश के साथ मुझे लेने आये थे। मेरे पति ने माफी मांगी तथा मुझे घर वापस ले आए। एक दो दिन तक मेरे पति ठीक रहे, फिर मुझे तलाक लेने के लिए कहने लगे। परसों की रात को मुझे बहुत इमोशनली टॉर्चर किया तथा मुझे तलाक देना का दबाव बनाया। उन्होंने कहा की 8 फरवरी की तारीख भी ले ली है तलाक देने की। फिर कल सुबह मेरे सास ससुर को बताया कि पति साथ नहीं रहना चाहते मैं बहुत प्रताड़ित हो गई थी। इसलिए मैंने सात फरवरी को खेतों में डालने वाला कीटनाशक खा लिया था।
वर्जन
पीड़िता के बयान पर आरोपी पति, सास व देवर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच
शुरू कर दी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
- सोमवीर, एसएचओ, थाना झज्जर।