फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   अवैध वसूली के आरोप लगाकर सीटीएम को सौंपा ज्ञापन

अवैध वसूली के आरोप लगाकर सीटीएम को सौंपा ज्ञापन

Wed, 31 Jan 2018 12:26 AM IST
Updated Wed, 31 Jan 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
अवैध वसूली के आरोप लगाकर सीटीएम को सौंपा ज्ञापन
अवैध वसूली के आरोप लगाकर सीटीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
अधिवक्ताओं और ट्रक मालिकों के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को पुलिस कर्मचारियों पर ओवरलोडिंग मामले में अवैध वसूली करने के आरोप लगाए हैं। इससे खफा लोगों ने शहर में प्रदर्शन कर पुलिस अधीक्षक और मुख्यमंत्री के नाम सीटीएम मनीष फौगाट को ज्ञापन भी सौंपा। प्रदर्शनकारी खेमे ने जिला प्रशासन से भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने की मांग की है। वहीं, पुलिस प्रवक्ता ने इन आरोपों को निराधार बताया है।
क्षेत्र के अधिवक्ता और ट्रक मालिकों के एक प्रतिनिधिमंडल की संयुक्त बैठक रोज गार्डन में हुई। वक्ताओं ने कहा कि लंबे समय से चल रहे ओवरलोडिंग के खेल पर प्रशासन अंकुश लगाने में काफी हद तक कामयाब रहा है। कुछ पुलिस कर्मचारियों के अवैध वसूली की वजह से ट्रक मालिक परेशान है। पुलिस के कुछ कर्मचारी 24 घंटे अवैध वसूली के लिए तत्पर रहते हैं। दिल्ली-बहादुरगढ़ के काफी लोग महंगी गाड़ियां लेकर उनके पीछे रहते हैं। भ्रष्ट कर्मचारियों से सांठगांठ कर अपनी ओवरलोड गाड़ियां निकलवा लेते हैं। रोष गार्डन में बैठक के बाद बस स्टैंड रोड पर इन्होंने रोष प्रदर्शन किया और लघु सचिवालय पहुंचकर इस संबंध में ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने बताया कि पुलिस कर्मचारी इस समय भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे हैं। यह शहर के एक धर्म कांटे पर की जाती है। इस दौरान रिश्वत देने पर तो पुलिस कर्मचारी गाड़ी को जाने देते हैं और मना करने पर गाड़ी का चालान या इंपाउंड की कार्रवाई कर दी जाती है। इस अवसर पर एडवोकेट संजीव तक्षक, एडवोकेट संजीव गोदारा, एडवोकेट ऋषिपाल पहल, एडवोकेट युद्धवीर तक्षक, एडवोकेट मनवीर महला, कृष्ण फौगाट, जितेंद्र बिलावल, धीर सिंह, धर्मेंद्र, सोमबीर, जितेंद्र, प्रदीप अटेला, प्रदीप चरखी, मोनू चरखी, प्रवीन अटेला, अशोक, राजेश बिलावल, राजेश मानकावास, जयसिंह प्रधान, प्रमेश बिलावल, राजेश, गुलाब, प्रकाश, योगेश व संत लाल उपस्थित थे।
विज्ञापन


वर्जन::
दिसंबर माह में भी लिखित में भ्रष्ट पुलिसकर्मियों के नाम सहित उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक चरखी दादरी को शिकायत दी थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे कुछ भ्रष्ट पुलिस कर्मचारियों के हौसले बुलंद हैं। - एडवोकेट संजीव गोदारा
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन::
12 जनवरी को पुलिस विभाग के पास ओवरलोडिंग चालान की पावर आई है। अब तक एक करोड़ 35 लाख से अधिक के चालान पुलिस कर चुकी है। पुलिस पर लगाए आरोप निराधार हैं। - सुरेंद्र दांगी, पुलिस प्रवक्ता


वर्जन::
इस संबंध में मुझे ज्ञापन सौंपा गया है। मैंने एसपी साहब के संज्ञान में मामला लाने के लिए उनके पास ज्ञापन भेज दिया है। इसकी एक कॉपी मुख्यमंत्री को प्रेषित कर देंगे। - मनीष फौगाट, सीटीएम, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed