फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   व्यक्ति के खाते से निकाले 1 लाख 20 हजार

व्यक्ति के खाते से निकाले 1 लाख 20 हजार

Sun, 31 Dec 2017 12:25 AM IST
Updated Sun, 31 Dec 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
व्यक्ति के खाते से निकाले 1 लाख 20 हजार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
गांव जरदक पुर निवासी एक व्यक्ति के खाते से किसी शातिर ने 1 लाख 20 हजार रुपये निकाल लिए। रुपये निकल जाने के बाद किसान बेहद परेशान हैं। उसने पुलिस को शिकायत देकर मदद की गुहार लगाई है। सदर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

गांव जरदकपुर का निवासी कर्मवीर किसान है। उसका गांव सोलधा स्थित एक्सिस बैंक में खाता है। उसने अपने खाते पर एटीएम की सुविधा ले रखी है। पुलिस को दी शिकायत में कर्मवीर ने कहा है कि गत 27 दिसंबर से लेकर 29 दिसंबर के बीच किसी अज्ञात शख्स ने उसके खाते से 1 लाख 20 हजार रुपये निकाल लिए। उसने मोबाइल पर मैसेज देखे तो पता चला। इसके बाद वह बैंक गया तो कर्मचारियों ने कहा कि उसके एटीएम कार्ड के जरिये दिल्ली से रुपये निकाले गए हैं, जबकि ऑनलाइन शॉपिंग भी की गई है। कर्मवीर का कहना है कि एटीएम और बैंक के तमाम कागजात उनके पास हैं। उन्होंने न तो रुपये निकाले और न ही किसी को एटीएम दिया। फिर भी उसके खाते से रुपये निकल गए। पुलिस जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार करें। इस मामले में बैंक और पुलिस अधिकारी कार्ड क्लोनिंग की आशंका जता रहे हैं। सदर थाना पुलिस प्रभारी इंस्पेक्टर जसबीर सिंह ने कहा कि व्यक्ति की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed