फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   शराब ठेका पर लूट का उद्घोषित अपराधी कोर्ट परिसर से काबू

शराब ठेका पर लूट का उद्घोषित अपराधी कोर्ट परिसर से काबू

Sat, 11 Nov 2017 01:54 AM IST
Updated Sat, 11 Nov 2017 01:54 AM IST
विज्ञापन
शराब ठेका पर लूट का उद्घोषित अपराधी कोर्ट परिसर से काबू
शराब ठेका से लूट का उद्घोषित अपराधी कोर्ट परिसर से काबू
विज्ञापन

चरखी दादरी।
दो साल पहले गांव बेरला के शराब ठेके पर लूट मामले में उद्घोषित अपराधी घोषित किए गए झज्जर जिले के टांडा हेडी निवासी सुधीर को सीआईए-टू ने शुक्रवार को अदालत परिसर से गिरफ्तार कर लिया है। लूट के अन्य आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। आरोपी सुधीर को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

पुलिस प्रवक्ता सुरेंद्र दांगी ने बताया कि 2015 में शराब ठेके पर अज्ञात चार लोगों ने लूट की वारदात को को अंजाम दिया था। शराब ठेके के कारिंदे की शिकायत पर बाढड़ा थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। मामले की जांच करने पर चार लोगों के नाम सामने आए थे जिनमें टांडा हेडी निवासी सुधीर का नाम भी शामिल था। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस ने सुधीर को भी गिरफ्तार कर जेल भेज था लेकिन जमानत पर आने के बाद वह वापिस नहीं पहुंचा। इसके बाद उसे उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया था। सीआईए-टू प्रभारी शमशेर सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि सुधीर दादरी कोर्ट परिसर में घूम रहा है। इस सूचना पर संज्ञान लेते हुए शमशेर ने उसे कोर्ट परिसर से काबू कर लिया। बाद में कोर्ट के आदेशानुसार उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed