{"_id":"5c8beed0bdec2214130e5bb4","slug":"181552674512-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस की टक्कर से पलटा ऑटो, एक सवारी और चालक पीजीआई रेफर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस की टक्कर से पलटा ऑटो, एक सवारी और चालक पीजीआई रेफर
रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चरखी दादरी। महेंद्रगढ़ चौक के समीप एक निजी बस ने ऑटो को टक्कर मार दी। घटना में ऑटो पलट गया और इसमें सवार एक सवारी सहित चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उनको सिविल अस्पताल से पीजीआई रेफर किया गया। सिटी पुलिस ने घायलों के बयान पर बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना में ऑटो भी क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस को दिए बयान में मंदोली निवासी सुरेश ने बताया कि वह श्रमिक है। काम के सिलसिले में वह ऑटो में बैठकर दादरी आ रहा था। उसने बताया कि ऑटो डाढ़ी बाना निवासी सतीश चला रहा था। जब वे महेंद्रगढ़ चौक के समीप बनी गोशाला के सामने पहुंचे तो पीछे से आ रही प्राइवेट बस ने ऑटो को पीछे से टक्कर मार दी। बस की टक्कर से ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया और इसमें सवार वे दोनों घायल हो गए। सुरेश ने बताया कि इसके बाद राहगीरों ने उन्हें संभाला और उपचार के लिए दादरी के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से उनकी गंभीर हालत को देखकर प्राथमिक उपचार के तुरंत बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। सिटी थाना पुलिस ने सुरेश के बयान पर बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।