{"_id":"5b479e584f1c1bce3b8b4b55","slug":"181531420248-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में मिली थी सरकारी सीमेंट, दो खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में मिली थी सरकारी सीमेंट, दो खिलाफ मामला दर्ज
Updated Fri, 13 Jul 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में मिली थी सरकारी सीमेंट, दो के खिलाफ मामला दर्ज
- सीएम फ्लाइंग और सीआईडी ने मारा था छापा
- 38 कट्टे सरकारी सीमेंट हुई थी बरामाद
अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर। शहर के गुरूग्राम रोड पर स्थित छोटूूराम कॉलोनी के एक मकान से पकड़ी गई सरकारी सीमेंट पकड़े जाने के मामले में आखिरकार पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। करीब एक सप्ताह पूर्व गुप्त सूचना के आधार पर सीएम फ्लाइंग और सीआईडी की टीम ने छोटू राम कॉलोनी में छापामारी की थी। उसके बाद से मामले की जांच चल रही थी कि पकड़ी गई सीमेंट सरकारी है या प्राइवेट। लोक निर्माण विभाग की तरफ से जब पकड़ी गई सीमेंट सरकारी होने की रिपोर्ट दी तो पुलिस ने सीमेंट देने वाले ठेकेदार और मकान निर्माण में सीमेंट का प्रयोग करने वाले युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
गौरतलब है कि पिछले सप्ताह सीएम फ्लाइंग और सीआईडी की टीम ने छोटू राम कॉलोनी में एक मकान के निर्माण में सरकारी सीमेंट का प्रयोग करने की सूचना मिली थी। टीम ने जब मंजीत पुत्र रामहेर यादव के घर पर छापामारी की तो वहां से 38 कट्टे सरकारी सीमेंट के पकड़ थे। इन कट्टों पर नॉट फॉर सेल लिखा हुआ था। पुलिस ने लोक निर्माण विभाग से इस संबंध में रिपोर्ट मांगी थी। मंजीत पुत्र रामहेर यादव ने पुलिस को बताया कि ढाकला गांव निवासी राकेश कुमार ठेकेदार के पास काम करता है और वह आसमास के क्षेत्र में सरकारी काम के ठेके लेता है और यह सीमेंट उसने राकेश से ली थी।
सरकारी सीमेंट के मामले में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
राजेश कुमार, शहर पुलिस चौकी प्रभारी, झज्जर।