{"_id":"5ae0e27c4f1c1be2798b63df","slug":"181524687484-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान की सरसों से टाटा गाड़ी चुराई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किसान की सरसों से टाटा गाड़ी चुराई
Updated Thu, 26 Apr 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान की सरसों से भरी गाड़ी चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
गांव बलाली निवासी किसान की सरसों से भरी टाटा गाड़ी चोरी हो गई। किसान ने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई है। पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव बलाली निवासी किसान नागेश ने बताया कि उसने कुछ दिन पहले सरसों की फसल की कढ़ाई की थी। उसने मंगलवार रात करीब 10 बजे अपनी टाटा गाड़ी में सरसों की बोरियां रखकर घर के सामने खड़ी की थी। उसने बताया कि रात दो बजे तक टाटा गाड़ी मकान के सामने खड़ी थी जब उसने पांच बजे के आसपास देखा तो सरसों से भरी गाड़ी गायब मिली। टाटा गाड़ी में 60 बोरियां रखी हुई थी। किसान ने सुबह इसकी शिकायत झोझू कलंा पुलिस चौकी में दर्ज करवाई। पुलिस चौकी इंचार्ज एएसआई देवेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने किसान की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने खोजबीन शुरू कर दी है लेकिन अभी सुराग नहीं लग सका है।