{"_id":"6aea43c9f3f9508e060f6bc5","slug":"woman-dies-after-falling-from-a-bike-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-189151-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बाइक से गिरकर महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बाइक से गिरकर महिला की मौत
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। हाईवे पर गड्ढे में पहिया जाने से बाइक से गिरकर थाना आरसी मिशन के पुत्तूलाल चौराहा निवासी अलमीर की पत्नी फिरदौस जहां (46) की मौत हो गई।
मूलरूप से सिंधौली के गांव सिसोरा निवासी अलमीर की पुत्री पीलीभीत के कस्बा पूरनपुर में रहती हैं। नाती का जन्म होने पर वह पत्नी के साथ बाइक से पूरनपुर जा रहे थे। साथ में दूसरी बाइक पर उनके साले गढ़ी गाड़ीपुरा निवासी इलियास और अनीस अहमद भी थे। पुवायां-बंडा रोड पर गांव तितुरा के पास बाइक का पहिया गड्ढे में चले जाने के कारण झटका लगने से फिरदौस जहां बाइक से गिरकर गंभीर घायल हो गईं।
सीएचसी पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमॉर्टम कराने से मना कर दिया था। तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।