{"_id":"5a4551e14f1c1b0a788b570b","slug":"181514492385-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्प्रे करते समय बेसुध हुआ किसान, अस्पताल में हुई मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्प्रे करते समय बेसुध हुआ किसान, अस्पताल में हुई मौत
Updated Fri, 29 Dec 2017 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झज्जर। भदानी गांव में खरपतवारनाशक दवा का छिड़काव करते समय किसान बेसुध हो गया। उसे सामान्य अस्पताल में लाया गया जहां से उसे पीजीआई रेफर किया गया था, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाते हुए परिजनों को सौंप दिया। पुलिस को दिए बयान में भदानी गांव निवासी सुमित ने बताया कि उसका पिता सतीश दोपहर को गेहूं की फसल में खरपतवार नाशक दवा का छिड़काव कर रहा था। इसी दौरान वह बेसुध होकर खेत में गिर गया। उन्होंने उसे तुरंत सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर कर दिया। लेकिन गुढा गांव के समीप ही किसान सतीश ने दम तोड़ दिया। इस पर परिजन सामान्य अस्पताल में वापस ले आए जहां पर पुलिस ने कागजी कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
स्प्रे करते समय बेसुध हुआ किसान, अस्पताल में मौत
विज्ञापन
स्प्रे करते समय बेसुध हुआ किसान, अस्पताल में मौत