{"_id":"59fe15fd4f1c1b72548bae1f","slug":"181509823997-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालातों में छत से गिरकर पूर्व सैनिक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालातों में छत से गिरकर पूर्व सैनिक की मौत
Updated Sun, 05 Nov 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध हालात में छत से गिरकर पूर्व सैनिक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
छत पर टहल रहे गांव धनासरी निवासी एक पूर्व सैनिक की शुक्रवार शाम संदिग्ध हालातों में पैर फिसलने से मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम दादरी के सिविल अस्पताल में करवाया गया। बाढड़ा थाना पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है।
पुलिस को दिए बयान में धनासरी निवासी संदीप ने बताया कि उसका भाई महेंद्र पूर्व सैनिक है। शुक्रवार शाम वह छत पर टहल रहा था कि इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और छत से नीचे जमीन पर आकर गिरा। घटना में उसे गंभीर चोटें आईं और परिजन उसे लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर मामले की सूचना मिलते ही बाढड़ा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और शनिवार सुबह कागजी कार्रवाई पूरी कर शव का पोस्टमार्टम करवाया। इसके बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। बाढड़ा थाना के हेड कांस्टेबल उदयभान ने बताया कि मृतक के भाई संदीप के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है।
फोटो 09
सिविल अस्पताल में मौजूद पूर्व सैनिक के परिजन।