{"_id":"599c8cc54f1c1bb8218b4705","slug":"181503431877-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने गन प्वाइंट पर छीने 47 हजार रुपये 19-26-23","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने गन प्वाइंट पर छीने 47 हजार रुपये 19-26-23
Updated Wed, 23 Aug 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़।
बीती रात तीन बदमाशों ने पिस्तौल दिखाकर दो व्यक्तियों से 47 हजार छीनने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस का दावा है कि जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
दरअसल, जींद सेक्टर-8 के निवासी आजाद सिंह सोमवार को फरीदाबाद में नई कार लेने गया था। उसके साथ उसका दोस्त विनोद भी था। वहां से नई स्विफ्ट कार लेने के बाद वे गुडग़ांव-बहादुरगढ़ होते हुए वापस जींद जा रहे थे। देर रात जब वे बहादुरगढ़ में नजफगढ़ बाइपास पर पहुंचे तो उन्होंने लघुशंका के लिए कार रोकी। जब वे गाड़ी से उतरे तो तीन बदमाश वहां आए। एक ने आजाद पर पिस्तौल तान दी और रुपयों की मांग की, जबकि अन्य दोनों युवकों ने विनोद को पकड़ लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने दोनों के साथ मारपीट की। बदमाशों ने आजाद की जेब से 40 हजार रुपये ले लिए तो विनोद का पर्स छीन लिया। पर्स में 7 हजार रुपये व अन्य जरूरी दस्तावेज थे। गनीमत रही कि बदमाशों ने कार नहीं लूटी। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश पैदल ही फरार हो गए। उधर, सेक्टर-9 पुलिस चौकी प्रभारी दलबीर सिंह यादव ने कहा कि केस दर्ज कर लिया गया है। बदमाशों की तलाश जारी है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।