फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   कैमिकल से धुलाई कर जेवरात की ठगी की

कैमिकल से धुलाई कर जेवरात की ठगी की

Mon, 31 Jul 2017 12:31 AM IST
Updated Mon, 31 Jul 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
कैमिकल से धुलाई कर जेवरात की ठगी की
केमिकल से धुलाई कर जेवरात की ठगी की
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
गांव नीमली में धुलाई के बहाने सोने की चेन की ठगी किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। सदर पुलिस ने इस संबंध में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
सदर पुलिस एएसआई राजबीर सिंह ने बताया कि बिहार के भागलपुर निवासी व्यक्ति गोविंद शाह शनिवार को गांव नीमली पहुंचा। उसने गांव में जाकर लोगों से अपने सोने के जेवरात की धुलाई एवं सफाई करवाने को कहा। इसी बीच एक महिला ने अपनी सोने की चेन की धुलाई करवाने की बात कही और अपनी चेन गोविंद शाह को दे दी। आरोपी ने केमिकल डालकर चेन की धुलाई कर दी। केमिकल अधिक डालने से कुछ देर बाद ही चेन के टुकड़े-टुकड़े हो गए। व्यक्ति ने महिला से कहा कि इस चेन को हल्दी लगाकर रख देना इससे यह ठीक हो जाएगी। इसी बीच आसपास से ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और उन्होेंने उसकी जमकर धुनाई की तथा बाद में पुलिस को सूचित कर दिया। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया।
विज्ञापन

एएसआई राजबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी गोविंदराय के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी को सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा। उसके कब्जे से केमिकल्स व अन्य सामान भी बरामद कर लिया है। एएसआई राजबीर ने बताया कि सोने की चेन महिला को सौंप दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed