फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   ट्रक की साइड लगी तो कार चालक युवकों ने चालक से की मारपीट, रुपये भी छीन ले गए

ट्रक की साइड लगी तो कार चालक युवकों ने चालक से की मारपीट, रुपये भी छीन ले गए

Fri, 29 Mar 2019 02:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2019 02:30 AM IST
विज्ञापन
ट्रक की साइड लगी तो कार चालक युवकों ने चालक से की मारपीट, रुपये भी छीन ले गए
साइड लगने पर कार सवार युवकों ने की ट्रक चालक से मारपीट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़। सेक्टर-9 बाईपास पर बीती रात एक ट्रक की कार से साइड लगने से गाड़ी क्षतिग्रस्त हुई तो युवकों ने न केवल ट्रक चालक से मारपीट की बल्कि उससे 14 हजार 850 रुपये भी छीन लिए और फरार हो गए। चालक की शिकायत पर सिटी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में हाथरस, यूपी के निवासी रामकिशोर ने कहा है कि वह ट्रक ड्राइवर है। अलीगढ़ का निवासी रवींद्र भी उसके साथ ट्रक पर बतौर हेल्पर कार्यरत है। बुधवार को बहादुरगढ़ की एचएनजी फैक्टरी से गाड़ी में कांच लोड कर कलकत्ता के लिए रवाना हुए। रात करीब 11 बजे जब से सेक्टर-9 बाईपास मोड़ के पास पहुंचे तो एक कार को हलकी साइड लग गई। इससे कार का शीशा टूट गया। तभी कार में सवार तीन युवकों ने हम दोनों को ट्रक से नीचे उतार लिया और मारपीट शुरू कर दी। एक युवक ने जेब से पर्स निकाल लिया। पर्स में 14 हजार 850 रुपये, डीएल व आधार कार्ड आदि थे। इसके बाद वे सांपला की तरफ भाग गए। उधर, सिटी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed