{"_id":"5be73c3fbdec22699b149f1a","slug":"171541880895-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाड़ी का शीशा तोडने के विवाद में चलाई गोली, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गाड़ी का शीशा तोडने के विवाद में चलाई गोली, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज
Updated Sun, 11 Nov 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाड़ी का शीशा तोड़ने के विवाद में चलाई गोली, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर। छुछकवास गांव में शुक्रवार की रात को एक गाड़ी का शीशा तोड़ने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति पर गोलियां दाग दी। लेकिन घटना में युवक बाल बाल बच गया। घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का जायजा लिया और आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
मारौत गांव निवासी कश्मीर ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि वह छुछकवास गांव में प्लांट पर अकाउंटेंट का काम करता है। वह शुक्रवार की रात को प्लांट पर था और फोन पर बात कर रहा था तभी अचानक शीशा टूटने की आवाज आई। उसने जब बाहर निकल कर देखा तो उसकी गाड़ी का शीशा टूटा हुआ था। उसने देखा तो एक बाइक वहां से भागती नजर आई जब उसने अपनी गाड़ी से उसका पिछा किया और जैसे ही गाड़ी गली में मोड़ी तो बाइक नीचे गिर गई। जिस पर सवार युवक बाइक छोड़कर भाग गया। फिर उसने युवक को रुकने के लिए कहा। इसी दौरान उसने अपने भाई मंजीत के पास फोन किया और अपने पास बुलाया तो दो मिनट बाद छुछकवास गांव निवासी बलराम पुत्र जसवंत आया और उसने कहा कि यह बाइक उसकी है। वह बाइक की चाबी उसे दे दे। वरना गोली मार देगा। जब उसने चाबी नहीं दी तो उनका आपस में झगड़ा हो गया और बलराम ने उस पर फायर कर
दिया। जिससे वह बच गया। उसके बाद भी उसने दो बार फायर किया लेकिन गनीमत रही कही गोली उसे नहीं लगी। घटना कि सूचना उन्होंने पुलिस को भी दी। सूचना मिलते ही छुछकवास पुलिस चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह अपनी पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन
वर्जन
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 307/506/427 व 25-54-59 आर्मज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिर तार कर लिया जाएगा।
- सुरेंद्र कुमार, पुलिस चौकी प्रभारी, छुछकवास।