फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   खेत में जख्मी मिली बछिया, पशु पालक ने खेत मालिक पर लगाया कुल्हाड़ी से काटने का आरोप

खेत में जख्मी मिली बछिया, पशु पालक ने खेत मालिक पर लगाया कुल्हाड़ी से काटने का आरोप

Wed, 19 Sep 2018 01:20 AM IST
Updated Wed, 19 Sep 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खेत में जख्मी मिली बछिया, पशु पालक ने खेत मालिक पर लगाया कुल्हाड़ी से काटने का आरोप
खेत में जख्मी मिली बछिया, पशु पालक ने खेत मालिक पर लगाया कुल्हाड़ी से काटने का आरोप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़। गांव कुलासी के खेतों में मंगलवार की दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में घायल बछिया (गोवंश) मिलने से दो वर्गों में विवाद गहरा गया। पशु पालक परिवार ने एक व्यक्ति पर बछिया को मारने की नियत से कुल्हाड़ी से हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पशु पालक की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मेडिकल रिपोर्ट सामने आने के बाद ही बछिया के घायल होने की वजह स्पष्ट हो पाएगी।
गांव कुलासी की निवासी शीला ने कुछ पशु पाल रखे हैं। बताते हैं कि शीला का बेटा साहिल मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे पशुओं को नहला रहा था। इसी दौरान उनकी एक बछिया खुलकर भाग गई और खेतों में पहुंच गई। कुछ देर बाद जब साहिल खेत में पहुंचा तो उसे बछिया जख्मी हाल में मिली। बछिया के शरीर पर गहरे जख्म थे। उसकी हालत देख साहिल घबरा गया और उसने परिजनों को सूचना दी। कुछ ही देर में भीड़ जुट गई। इस दौरान दो समुदायों में रोष पनप गया। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराने के प्रयास किए। इसके बाद उक्त परिवार बछिया को बहादुरगढ़ स्थित पशु उपचार केंद्र में लेकर पहुंचा, जहां उसका उपचार जारी है।
विज्ञापन


कुल्हाड़ी से किए गए हैं वार
साहिल का आरोप है कि आनंद ने उसकी आंखों के सामने बछिया पर बुरी तरह से कई वार किए। उसने शोर मचाया तो उक्त युवक वहां से रफूचक्कर हो गया। यदि वह समय पर न पहुंचता तो युवक उसकी बछिया को काट डालता। खेत में कोई फसल भी नहीं थी जो बछिया बर्बाद कर देती। सिर्फ पानी ही तो भरा था, लेकिन फिर भी आरोपी ने बेरहमी से बेजुबान पर कुल्हाड़ी से वार किए। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


तारों में उलझकर घायल हुई
वहीं आरोपी पक्ष का कहना है कि उन्होंने बछिया पर वार नहीं किए। बछिया कंटीली तारों से उलझकर जख्मी हुई है। उन पर गलत आरोप लगाया गया है। जांच में स्थिति साफ हो जाएगी। उधर, पुलिस भी यही मान कर चल रही है कि बछिया तारों से चोटिल हुई है। खैर, सच्चाई जो भी हो घाव बेहद गहरे हैं बाकी मेडिकल रिपोर्ट चोट के कारणों की पुष्टि कर देगी।


अधिकारी बोले
सदर थाना प्रभारी जसबीर सिंह ने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। शिकायत के आधार पर गो संरक्षण एवं गो संवर्धन के तहत केस किया गया है। जांच के दौरान यदि कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed