फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   चबूतरे पर स्थापित की गई शिव परिवार की मूर्तियां तोड़ी, पुलिस को सौंपी शिकायत

चबूतरे पर स्थापित की गई शिव परिवार की मूर्तियां तोड़ी, पुलिस को सौंपी शिकायत

Sat, 25 Aug 2018 12:41 AM IST
Updated Sat, 25 Aug 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
चबूतरे पर स्थापित की गई शिव परिवार की मूर्तियां तोड़ी, पुलिस को सौंपी शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। गांव पालड़ी में शिवरात्रि पर्व पर चबूतरा निर्माण करवाकर ग्रामीणों द्वारा स्थापित कराई गई शिव परिवार की मूर्तियों को अज्ञात व्यक्ति ने वीरवार रात तोड़ दिया।
शुक्रवार सुबह ये मूर्तियां चबूतरे से कुछ दूरी पर नीचे पड़ी मिली। घटना से चबूतरे का निर्माण कराने वाले ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। मामले की सूचना मिलते ही पहले आदमपुर चौकी पुलिस और फिर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इस संबंध में एक ग्रामीण ने पुलिस को शिकायत सौंपी है जिसके आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। सदर थाना प्रभारी जगराम का कहना है कि पुलिस ने धार्मिक भावनाओं को आहत करने के मामले की जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपियों का पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस को सौंपी शिकायत में पालड़ी निवासी जगमोहन ने बताया कि शिवरात्रि पर्व पर श्रद्धालुओं ने गांव में ही एक चबूतरे का निर्माण कराया था। इसके बाद यहां शिव परिवार की मूर्ति प्राणप्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जगमोहन का कहना है कि यहां मूर्तियां स्थापित करने का कुछ ग्रामीणों ने विरोध भी किया था। जगमोहन ने बताया कि वीरवार शाम करीब आठ बजे वो यहां से गए थे। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े सात बजे जब वो यहां पहुंचे तो उन्हें मूर्तियां खंडित मिली। इसके बाद मामले की सूचना पाकर अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने इस घटना पर रोष जाहिर किया। वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए आदमपुर चौकी प्रभारी पवन कुमार के साथ इंस्पेक्टर जगराम भी अपनी टीम सहित वहां पहुंचे और घटना पर ग्रामीणों से बातचीत भी की। कानून व्यवस्था न बिगड़े इसके लिए तहसीलदार को भी बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट वहां भेजा गया। पुलिस ने जगमोहन की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायती जमीन पर चबूतरा बनाने का हुआ था विरोध
शिकायतकर्ता ने बताया कि जब उन्होंने शिव परिवार की मूर्ति स्थापना के लिए यहां चबूतरा निर्माण कार्य शुरू कराया था तो इसका ग्राम पंचायत ने विरोध किया था। वहीं, सरपंच प्रतिनिधि अतर सिंह का कहना है कि पंचायती जमीन पर अवैध रूप से कुछ लोगों ने चबूतरे का निर्माण कराया था। इस संबंध में दो पंचायतें भी गांव में हुई हैं और इन पंचायतों में भी ग्रामीणों ने बिना पंचायत की अनुमति के चबूतरा निर्माण कराने का विरोध किया था।


पुलिस बनाएगी जांच के लिए ग्रामीणों की कमेटी
सदर थाना प्रभारी जगराम ने बताया कि फिलहाल किसी पर शिकायतकर्ता ने शक नहीं जताया है। इस संबंध में फिलहाल अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जांच प्रक्रिया पूरी करने के लिए ग्रामीणों की एक कमेटी बनवाकर इसकी मदद भी ली जाएगी। कमेटी सदस्यों से पूछताछ कर पुलिस मूर्ति खंडित करने वाले आरोपियों का पता लगाने का प्रयास करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed