फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   झूठे जाति प्रमाण पत्र से बने सरपंच, पुष्टि हुई तो डीसी ने किए सस्पेंड

झूठे जाति प्रमाण पत्र से बने सरपंच, पुष्टि हुई तो डीसी ने किए सस्पेंड

Wed, 20 Dec 2017 01:29 AM IST
Updated Wed, 20 Dec 2017 01:29 AM IST
विज्ञापन
झूठे जाति प्रमाण पत्र से बने सरपंच, पुष्टि हुई तो डीसी ने किए सस्पेंड
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
जाति के झूठे प्रमाण-पत्र के जरिये अनुसूचित जाति की सीट पर सरपंच का चुनाव लगने वाले गांव कोट उखलचना के सरपंच को जिला प्रशासन ने पद से हटा दिया है। जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी विशाल कुमार ने बताया कि पिछड़ा वर्ग में शामिल बंजारा गवारिया जाति का अनुसूचित जाति से प्रमाण-पत्र बनवाकर सरपंच बने उखलचना के सुंदरलाल को पद से हटाया गया है।

उन्होंने बताया कि ग्रामीणों की ओर से सरपंच के खिलाफ शिकायत दी गई थी, जिसकी जांच कराई गई तो जांच में बंजारा गवारिया जाति पिछड़ा वर्ग ए श्रेणी में पाई गई। जबकि सरपंच सुंदरलाल द्वारा चुनाव लड़ने के दौरान बंजारा जाति को अनुसूचित जाति में शामिल दिखाकर गलत जाति प्रमाण-पत्र देते हुए अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट पर सरपंच का चुनाव लड़कर सरपंच बन गया। जाति प्रमाण-पत्र गलत पाए जाने के बाद सरपंच सुंदरलाल को जिला उपायुक्त द्वारा पद से हटा दिया है। वहीं, मुनीमपुर गांव के सरपंच को भी सस्पेंड किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed