{"_id":"5a24698a4f1c1b95188b7c5b","slug":"171512335754-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीडियो वायरल मामले में थाने का तत्कालीन मुंशी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वीडियो वायरल मामले में थाने का तत्कालीन मुंशी गिरफ्तार
Updated Mon, 04 Dec 2017 02:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीडियो वायरल मामले में थाने का तत्कालीन मुंशी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी ।
करीब दो माह पूर्व शहर में एक दुकान पर पैसे लेने की वीडियो वायरल होने के बाद सस्पेंड किए शहर पुलिस थाने के तत्कालीन मुंशी को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।
जिला पुलिस प्रवक्ता सुंदर ने बताया कि करीब दो माह पूर्व शहर की एक दुकान पर पैसे लेते हुए शहर पुलिस थाना के तत्कालीन मुंशी का वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद इस घटना की जांच का जिम्मा बाढड़ा डीएसपी को सौंपा गया था। डीएसपी ने इस सारे प्रकरण की जांच की थी। जांच के बाद सबूतों के आधार पर तत्कालीन मुंशी मुकेश कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। बाद में उसे सस्पेंड भी कर दिया गया था। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि रविवार को मुकेश को गिरफ्तार कर लिया गया उसे अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी मुकेश के कब्जे से 19 सौ रुपये भी बरामद किए गए हैं।