फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   सौंधी के पास ड्रेन में गिरी कार, ममेरे-फुफेरे भाइयों की मौत

सौंधी के पास ड्रेन में गिरी कार, ममेरे-फुफेरे भाइयों की मौत

Sun, 19 May 2019 01:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
सौंधी के पास ड्रेन में गिरी कार, ममेरे-फुफेरे भाइयों की मौत
बहादुरगढ़/बादली। गांव सौंधी के पास शुक्रवार की रात एक कार ड्रेन में गिर गई। इस हादसे में कार सवार दो भाइयों की मौत हो गई। पुलिस ने लापरवाही से मौत की धाराओं के तहत केस दर्ज कर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया हैं। मृतकों की पहचान दिल्ली के ककरोला क्षेत्र निवासी अशोक व फतेहपुर झज्जर निवासी महिपाल के रूप में हुई है। दरअसल, शुक्रवार को महिपाल की बुआ का लड़का अशोक फतेहपुर आया था। इसके बाद ये दोनों ममेरे-फुफेरे भाई कार में सवार होकर पेलपा में आयोजित एक शादी समारोह में गए। वहां रात को कन्यादान करने के बाद दोनों वापस फतेहपुर के लिए चल दिए। जब रात करीब दस बजे सौंधी के नजदीक पहुंचे तो उनकी कार ड्रेन में गिर गई। इस हादसे में दोनों की मौत हो गई। रातभर दोनों भाइयों के शव ड्रेन में फंसी कार में पड़े रहे। सुबह करीब छह बजे जब कुछ ग्रामीण यहां से गुजरे तो उनकी नजर ड्रेन में पड़ी कार पर गई। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। कार व दोनों भाइयों को ड्रेन से बाहर निकाला गया। कपड़ों में मिले दस्तावेजों के आधार पर मृतकों की पहचान हुई। वहीं फतेहपुर निवासी 35 वर्षीय महिपाल दो बच्चों का पिता था। वहीं 49 वर्षीय अशोक तीन बच्चों का पिता था।
विज्ञापन


रातभर ढूंढते रहे परिजन
बताते हैं कि रात करीब साढ़े 9 बजे महिपाल की बात किसी परिजन से हुई थी। देर रात तक जब दोनों घर नहीं पहुंचे तो परिजनों को चिंता हुई और तलाश शुरू की गई। परिजन महेंद्र के अनुसार रात को वे उक्त ड्रेन के पास से गुजरे थे लेकिन उन्हें कुछ दिखाई नहीं दिया, सुबह दोनों की मौत की सूचना मिली।
विज्ञापन


डिवाइडर तोड़ते हुए गिरी कार
रात करीब दस बजे इलाके में तेज आंधी चल रही थी, इसलिए आशंका जताई जा रही है कि गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए ड्रेन में गिर गई। इसके अलावा किसी वाहन से टकराकर भी गिरने की आशंका जताई जा रही है। असली कारण क्या है ये तो जांच पूरी होने के बाद पता चल पाएगा। फिलहाल पुलिस ने धारा 304ए के तहत केस दर्ज कर लिया है। उधर, बाढ़सा चौकी से मामले के जांच अधिकारी संदीप ने कहा कि पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया हैं। फिलहाल परिजनों के बयान पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed