फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   केएमपी पर दो ट्रकों के बीच आई कार, दो की मौत, तीन गंभीर

केएमपी पर दो ट्रकों के बीच आई कार, दो की मौत, तीन गंभीर

Sun, 20 Jan 2019 12:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jan 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
केएमपी पर दो ट्रकों के बीच आई कार, दो की मौत, तीन गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़। कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस वे पर गांव मेहंदीपुर डाबोदा के पास शनिवार की सुबह हादसा हो गया। यहां एक कार दो ट्रकों के बीच में आकर क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक ही परिवार के तीन सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया है। मृतकों के शव दोपहर को परिजनों के हवाले कर दिए गए। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
मृतक की पहचान ईस्माइला (रोहतक) निवासी महावीर और रियाज खान निवासी हाथरस (उत्तर प्रदेश) के तौर पर हुई है। जबकि रहीशुद्दीन, उसकी पत्नी गुलपसा व डेढ़ वर्षीय बेटी अलीपसा घायल हैं। दरअसल, गौतमबुद्ध नगर (यूपी) का निवासी रहीशुद्दीन पिछले कुछ वर्षों से ईस्माइला में रहता है। वह ईस्माइला में जेसीबी ऑपरेटर है। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को रहीशुद्दीन अपने परिवार व दो परिचितों महावीर और रियाज खान के साथ पलवल गया था। शनिवार की सुबह ये ईस्माइला लौट रहे थे। गाड़ी को महावीर चला रहा था और कंडक्टर सीट पर रियाज बैठा हुआ था। सुबह करीब साढ़े साते बजे ये केएमपी पर मेहंदीपुर डाबोदा के पास पहुंचे। यहां इनकी कार के आगे एक ट्रक तेज गति से चल रहा था। उक्त ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए तो इनकी कार उस ट्रक में जाकर घुस गई। इसी दौरान एक और ट्रक ने पीछे से कार में टक्कर मार दी। दोनों ट्रकों की चपेट में आकर कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इस दौरान मार्ग से गुजर रहे राहगीरों ने इनको संभाला और पुलिस को सूचना दी। हाईवे की एंबुलेंस के सहारे पांचों को बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टरों ने महावीर व रियाज खान को मृत घोषित कर दिया। जबकि रहीशुद्दीन, उसकी पत्नी व बेटी को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। उधर, मामले के जांच अधिकारी जोगेंद्र ने कहा कि पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिए गए हैं। आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


दो बच्चों का पिता था महावीर
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त कार को सड़क के बीच से हटाकर यातायात सुचारु कराया। इसके बाद सदर थाना पुलिस नागरिक अस्पताल में पहुंची। पोस्टमार्टम करवाकर दोनों के शव परिजनों के हवाले कर दिए गए। गांव ईस्माइला निवासी 44 वर्षीय महावीर चार भाइयों में सबसे छोटा था। कुछ दिन पहले ही उसके एक भाई की मौत हो गई। महावीर की मौत से दो बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है। वहीं दूसरा मृतक 25 वर्षीय रियाज खान कुंवारा था। ये दोनों रहीशुद्दीन के साथ ईस्माइला में स्थित एक स्टॉक पर काम करते थे। किसी से गाड़ी लेकर ये पलवल के नजदीक एक गांव में दवा लेने गए थे। दवा लेकर वापस लौट रहे थे कि हादसे का शिकार हो गए। घायल रहीशुद्दीन के बयान पर पुलिस ने एक ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed