{"_id":"5c1414e6bdec2256e25a08ab","slug":"161544819942-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केएमपी पर साईकिल सवार को कुचला, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
केएमपी पर साईकिल सवार को कुचला, मौत
Updated Sat, 15 Dec 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केएमपी पर वाहन ने साइकिल सवार को कुचला, मौत
बादली। बाढ़सा के पास कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस वे पर बीती रात किसी अज्ञात वाहन ने एक साइकिल सवार को कुचल दिया। मृतक की अभी पहचान नहीं हो पाई है। शव को फरुखनगर अस्पताल में पहचान के लिए रखवाया गया है।
जानकारी के मुताबिक, वीरवार की देर रात एक साइकिल सवार बाढ़सा गांव के नजदीक केएमपी से गुजर रहा था। इसी दौरान वह किसी वाहन की चपेट में आ गया। हादसे के बाद वाहन चालक चला गया। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही फरुखनगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर फरुखनगर अस्पताल ले गई। मृतक के पास कुछ ऐसा नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके। पुलिस ने आसपास ग्रामीणों से भी पूछताछ की लेकिन पहचान नहीं हो पाई।