फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   एमआइई से लापता पांच वर्षीय बच्चा रोहतक से बरामद

एमआइई से लापता पांच वर्षीय बच्चा रोहतक से बरामद

Fri, 12 Oct 2018 02:24 AM IST
Updated Fri, 12 Oct 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
एमआइई से लापता पांच वर्षीय बच्चा रोहतक से बरामद

विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर के आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र से 12 दिन पहले लापता हुआ एक पांच वर्षीय बच्चा पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। एमआइई चौकी पुलिस में लापता बच्चे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस कई दिनों से बच्चे को तलाश कर रही थी।

गौरतलब है कि 29 सितंबर को एमआइई पार्ट-ए से एक पांच वर्षीय बच्चा साध मोहम्मद लापता हो गया था। बताया गया है कि वह बहादुरगढ़ के रेलवे स्टेशन से ट्रेन में सवार होकर रोहतक पहुंच गया था। वहां पर प्लेटफार्म से किसी व्यक्ति ने उसे रोहतक के चौ. लखीराम अनाथालय में पहुंचा दिया। एमआइई चौकी पुलिस को साध मोहम्मद के वहां होने की सूचना मिली। पुलिस वहां पहुंची और साध मोहम्मद को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने लापता साध मोहम्मद को उसके माता-पिता से मिलवाया और उन्हें सौंप दिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed