फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   घर में घुसा युवक नहीं फांद पाया दीवार, पुलिस के हवाले किया

घर में घुसा युवक नहीं फांद पाया दीवार, पुलिस के हवाले किया

Tue, 02 Oct 2018 12:35 AM IST
Updated Tue, 02 Oct 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
घर में घुसा युवक नहीं फांद पाया दीवार, पुलिस के हवाले किया
बौंदकलां। गांव भागेश्वरी निवासी एक व्यक्ति के मकान में किसी वारदात को अंजाम देने घुसा युवक दीवार नहीं फांद पाया और मकान मालिक के हाथ लग गया। उसे बाद में बौंदकलां थाना पुलिस के हवाले किया गया। पुलिस ने मकान मालिक की शिकायत पर रानीला निवासी अमित के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव भागेश्वरी निवासी कमलेश ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि शनिवार की रात को वह अपने बेटे अंकित व अमन के साथ घर पर सो रही थी। मुझे महसूस हुआ कि कोई व्यक्ति घर में घुसा हुआ है। जब उसने आंख खोली तो उसके सामने एक शख्स खड़ा था। उसे देखकर जब वह चोर-चोर चिल्लाई तो उसने भागने की कोशिश की लेकिन दीवार ऊंची होने के कारण वह इसे नहीं फांद पाया। शोर सुनकर गांव के और भी कई लोग आ गए और उन्होंने उक्त शख्स को काबू कर लिया। इस पर उससे पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम अमित और गांव रानीला बताया। इसके बाद उक्त युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed