{"_id":"5b64ac1e4f1c1b49778b5ed4","slug":"161533324318-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में घायल युवक ने पीजीआई पहुंचने से पहले तोड़ा दम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में घायल युवक ने पीजीआई पहुंचने से पहले तोड़ा दम
Updated Sat, 04 Aug 2018 01:02 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में घायल युवक ने पीजीआई पहुंचने से पहले तोड़ा दम
अमर उजाला ब्यूरो
बौंदकलां। नारनौल-चंडीगढ़ मुख्य मार्ग पर गांव सांवड़ बस स्टॉप के समीप वीरवार को सड़क हादसे में घयल हुए बाइक सवार युवक ने पीजीआई पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। शुक्रवार को पुलिस ने पीजीआई में मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी आयसर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
उल्लेखनीय वीरवार को गांव सांवड़ में हिसार के तलवंड़ी निवासी जगीर और सांवड़ निवासी परमजीत बाइक पर सवार होकर किसी काम से बस स्टॉप की तरफ आए थे। इसी दौरान एक आयसर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी थी जिसमें दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायल युवकों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सांवड़ में भर्ती करवाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद परमजीत को चौधरी बंसीलाल सामान्य अस्पताल भिवानी रेफर किया गया है। वहीं, जगीर को पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया गया ेलेकिन उसने बीच रास्ते ही दम तोड़ दिया।