फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   फं दे पर लटका मिला व्यक्ति का शव

फं दे पर लटका मिला व्यक्ति का शव

Wed, 04 Jul 2018 01:28 AM IST
Updated Wed, 04 Jul 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
फं दे पर लटका मिला व्यक्ति का शव

विज्ञापन
बहादुरगढ़। गांव बुपनियां स्थित एक मकान में मंगलवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति का शव फंदे पर लटकता हुआ मिला। व्यक्ति ने आत्म हत्या की है या इसके पीछे कोई और कारण रहे यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान नरबीर के तौर पर हुई है। बताते हैं कि नरबीर एक क्लीनिक चलाता था। सोमवार को वह खाना खाने के बाद अपने कमरे में चला गया। सुबह परिजन जब कमरे में गए तो उसका शव फंदे पर लटकता हुआ मिला। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। इसके बाद पुलिस ने नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के हवाले कर दिया। उधर, मामले के जांच अधिकारी राजू ने कहा कि घटना के सही कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हो पाएगी। मृतक दो बच्चों का पिता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed